Last Updated:
Delhi NCR weather alert- दिल्ली-एनसीआर तंदूर बनने वाला है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही यह भी बता दिया है कि अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. भारत मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 23 और 24 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है
मौसम विभाग ने लू से बचने का बताया तरीका.
नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर तंदूर बनने वाला है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही यह भी बता दिया है कि अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. भारत मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 23 और 24 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. यह सामान्य तापमान से 2 से 3 डिग्री ज्यादा होगा. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लू से बनने का तरीका भी बता दिया है.
मौमस विभाग के अनुसार 25 और 26 अप्रैल को भी गर्मी से बड़ी राहत नहीं मिलेगी. इन दिनों तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच बना रहने की संभावना है. हालांकि 25 और 26 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन इससे गर्मी में खास राहत की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के आखिरी सप्ताह में दिल्ली एनसीआर में गर्मी का प्रचंड रूप से देखने को मिलेगा. दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है और रात का न्यूनतम तापमान भी 22-24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिलेगी.
मौमस विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों (डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग) से ग्रसित लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है. इन दिनों बाहर निकलते समय हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, सिर पर टोपी या गमछा रखें और छाता साथ लेकर चलें. साथ ही सलाह दी कि ज्यादा देर धूप में न रहें. घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल जरूर साथ रखें. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार अप्रैल में गर्मी पहले से ज्यादा पड़ रही है. अगर बारिश नहीं हुई तो मई में स्थिति और बिगड़ सकती है. दिल्लीवासियों को इन दिनों दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचना चाहिए. अगर जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
