Last Updated:
उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-9 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में रविवार को भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार देखा गया. घटना की सूचना मिलते ही गौतम बुद्ध नगर दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. दमकल विभाग के अनुसार, मौके पर पर्याप्त संख्या में दमकल कर्मी और गाड़ियां तैनात हैं. गनीमत यह रही कि इस हादसे में फिलहाल किसी के फंसे होने की खबर नहीं है. आग लगने के कारणों और नुकसान का विवरण अभी आना बाकी है.
नोएडा के एक प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग.
Noida Sector 9 Fire: नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-9 के एक प्राइवेट कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई. छुट्टी का दिन होने के बावजूद इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भयानक थी कि उसकी गगनचुंबी लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही साफ देखा जा सकता था. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत एक्शन में आ गईं.
गौतम बुद्ध नगर अग्निशमन सेवा (Fire & Emergency Services) के मुताबिक, जैसे ही उन्हें सेक्टर-9 की कंपनी में आग लगने की सूचना मिली, दमकल की कई गाड़ियों को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया. दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल पर पर्याप्त संख्या में फायर टेंडर और राहतकर्मी मौजूद हैं, जो आग पर काबू पाने के लिए लगातार कड़ी मशक्कत कर रहे हैं.
