Last Updated:
डीएम राजीव रौशन ने बताया कि जिले के सभी मतदाताओं के लिए यह दरभंगा मतदान केंद्र नामक ऐप वरदान साबित होगा. बता दें कि डीएम के मार्गदर्शन में एनआईसी निदेशक सह डीआईओ राजीव कुमार झा के टेक्निकल टीम के सहयोग से यह ऐप बनाया गया है.
लोकसभा चुनाव को लेकर दरभंगा में एप हुआ जारी
अभिनव कुमार/दरभंगा: जिले के मतदाताओं से लेकर कर्मियों तक के लिए अच्छी खबर है. अब क्लिक से मतदान संबंधी सारी जानकारी आपको एक ही जगह मिल जाएगी. इसके लिए दरभंगा में एक ऐप लांच किया गया है. इस ऐप का नाम Darbhanga Matdaan Kendra App रखा गया है. जिसे प्ले स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है. इस ऐप के जरिए विजुअल तरीके से मतदान केन्द्र संख्या, नाम, पता, उपलब्ध सुविधाएं आदि की जानकारी हासिल कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि इसके अलावा मतदान केन्द्र रूट चार्ट, अक्षांशीय व देशांतरीय स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ संबंधित मतदान केन्द्र की सम्पूर्ण मतदाता सूची, जिसमें मतदाताओं की संख्या, नाम, पता, फोटो, एपिक संख्या आदि देख सकते है.
डीएम राजीव रौशन ने बताया कि Darbhanga Matdaan Kendra App के माध्यम से मतदान केन्द्र से संबंधित बीएलओ का नाम व मोबाईल नम्बर, पुलिस, अग्निशमन, एम्बुलेंस, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, वोटर हेल्पलाइन, आपदा का सम्पर्क नम्बर के अलावा संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, जिला पदाधिकारी का सम्पर्क नंबर प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि दस एप में मतदान की तिथि व अवधि के बारे में भी जानकारी दी गई है. इसमें मतदान की तिथि, मतदान का समय और मतदाता अपना मतदान केन्द्र भी खोज सकते हैं.
लोगों के लिए वरदान साबित होगा ये ऐप
डीएम राजीव रौशन ने बताया कि जिले के सभी मतदाताओं के लिए यह दरभंगा मतदान केंद्र नामक एप वरदान साबित होगा. बता दें कि डीएम के मार्गदर्शन में एनआईसी निदेशक सह डीआईओ राजीव कुमार झा के टेक्निकल टीम के सहयोग से यह ऐप बनाया गया है. इस एप से घर बैठे या विदेश में रहने वाले कोई भी जिला के मतदाता निर्वाचन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसे हैंडल करने की प्रक्रिया एप पर मौजूद है. इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर सर्च कर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. जरूरी सूचना भरने के बाद मतदान से संबंधित कोई जानकारी एक क्लिक पर हासिल कर सकते हैं.
About the Author
with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें
