जमुई लोकसभा सीट से लोकतंत्र के इस महापर्व की एक बड़ी ही खूबसूरत तस्वीर सामने आई है. जहां कन्यादान से पहले सेहरा पहने दूल्हा और घूंघट ओढ़ कर दुल्हन मतदान करने मतदान केंद्र पर पहुंच गए. इस दौरान दुल्हन ने वोट किया और कहा कि लोकतंत्र में मतदान हमारा सबसे बड़ा अधिकार है, हर व्यक्ति को मतदान जरूर करना चाहिए.
लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर, दुल्हन के साथ मतदान करने पहुंचा दूल्हा, बोले शादी तो कर लेंगे पर सरकार जरूरी है!
