शादी का बकाया मांगने गया टेंट कारोबारी, आरोपियों ने ग्राइंडर से काट दिया हाथ, दिल्‍ली पुलिस का ताबड़तोड़ एक्‍शन

होमताजा खबरDelhi

शादी का बकाया मांगने गया टेंट कारोबारी, आरोपियों ने ग्राइंडर से काट दिया हाथ

Last Updated:

Delhi News: पुलिस के तमाम दावों और वादों के बावजूद राजधानी दिल्‍ली में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. दिल्‍ली के द्वारका से रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्‍स की ग्राइंडर से हाथ काट डाला गया.

दिल्‍ली में एक टेंट कारोबारी का ग्राइंडर से हाथ काटने का मामला सामने आया है. पीड़‍ित को AIIMS में भर्ती कराया गया है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके के डाबड़ी स्थित विजय एन्क्लेव में शादी के बकाया भुगतान को लेकर एक टेंट सर्विस प्रोवाइडर पर बेरहमी से हमला करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पैसे मांगने गए कारोबारी के हाथ ग्राइंडर से काट डाले गए. हमले में गंभीर रूप से घायल पीड़ित को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में एम्स में भर्ती कराया गया है.

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि विजय एन्क्लेव में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने 32 वर्षीय लोकेश गुप्ता को घायल अवस्था में पाया. लोकेश गुप्ता इलाके में हलवाई और टेंट सर्विस का काम करते हैं.

पैसे मांगने गया तो काट डाले हाथ

प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी अजय पाल (53) (निवासी विजय एन्क्लेव) ने 20 अप्रैल को अपनी बेटी की शादी के लिए लोकेश से करीब 2.5 लाख रुपये में टेंट सेवा ली थी. आरोप है कि कुल रकम में से लगभग 2 लाख रुपये बकाया थे. जब लोकेश भुगतान लेने के लिए अजय पाल के घर पहुंचे, तो विवाद बढ़ गया. इसी दौरान अजय पाल ने अपने 2-3 साथियों के साथ मिलकर उनपर हमला कर दिया और ग्राइंडर से उनके हाथ काट डाले.

दिल्‍ली AIIMS में भर्ती

घायल लोकेश को तत्काल पास के मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, पीड़ित को धारदार हथियार से गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और पीड़ित का बयान दर्ज किया. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(2), 127(2) और 3(5) के तहत डाबरी थाने में केस दर्ज किया गया है.

मुख्‍य आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी अजय पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस की टीम घटना की पूरी जानकारी में जुटी है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है. इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *