Last Updated:
Special Handloom Expo Delhi: दिल्ली के जनपथ में भारतीय विरासत और आधुनिक फैशन का संगम होने जा रहा है. 21 से 30 अप्रैल तक आयोजित होने वाले ‘स्पेशल हैंडलूम एक्सपो’ में देशभर के बुनकर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे. सस्टेनेबल फैशन और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने वाले इस उत्सव में एंट्री पूरी तरह मुफ्त है.
दिल्ली: भारत की समृद्ध हस्तकरघा परंपरा को बढ़ावा देने के लिए National Design Centre द्वारा स्पेशल हैंडलूम एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन Ministry of Textiles के सहयोग से किया जा रहा है. जिसका उद्देश्य देशभर के बुनकरों और कारीगरों को एक साझा मंच प्रदान करना है. वस्त्र संस्कृति द टाइमलेस वीव थीम के तहत यह एक्सपो भारतीय परंपराओं की खूबसूरती और आधुनिक डिजाइनों का अनोखा मेल प्रस्तुत करेगा.
कहां और कब होगा आयोजन
यह विशेष हैंडलूम एक्सपो राजधानी के प्रसिद्ध जनपद हैंडलूम हार्ट में आयोजित किया जाएगा. एक्सपो 21 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा और रोजाना सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा. आयोजकों के अनुसार यह आयोजन न केवल खरीदारी का अवसर देगा बल्कि भारतीय कला और संस्कृति को करीब से समझने का भी मौका देगा.
देशभर के बुनकरों को मिलेगा मंच
इस एक्सपो में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए बुनकर और कारीगर अपनी पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन की साड़ियां, दुपट्टे, कुर्ते, और अन्य हस्तनिर्मित वस्त्र प्रदर्शित करेंगे. इसमें बनारसी, कांजीवरम, चंदेरी और इकत जैसे प्रसिद्ध हैंडलूम उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी. आयोजकों का मानना है कि इससे स्थानीय कारीगरों को सीधा ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी.
सस्टेनेबल फैशन को मिल रहा बढ़ावा
यह एक्सपो न सिर्फ पारंपरिक कला को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल फैशन को भी प्रमोट कर रहा है. हैंडलूम उत्पाद प्राकृतिक धागों से बनाए जाते हैं, जिससे यह सस्टेनेबल फैशन का एक बेहतरीन विकल्प बनते हैं. वोकल फॉर लोकल की भावना को भी इस आयोजन में मजबूती मिल रही है.
कैसे पहुचे यहां
यह एक्सपो दिल्ली के जनपथ हैंडलूम आर्ट सेंटर में हो रहा है. जनपथ ही सबसे पास का मेट्रो स्टेशन है. इसके अलावा, इस हैंडलूम एग्ज़िबिशन में सभी के लिए एंट्री फ़्री है. यह 30 अप्रैल तक खुली रहेगी. इसलिए अगर आप पारंपरिक साड़ियां खरीदना चाहते हैं. जिसमें अलग-अलग राज्यों की वैरायटी शामिल हैं या टेक्सटाइल की शॉपिंग करना चाहते हैं, तो आपको यह एक्सपो जरूर देखना चाहिए. यहा आपको एक्सप्लोर करने के लिए कई तरह के कलर ऑप्शन और वैरायटी मिलेंगी.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
