अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता मनोज चौधरी के सास की बालकनी में लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Last Updated:

Ghaziabad Latest News: सपा नेता मनोज चौधरी के सास की मौत संदिग्ध परस्थितियों में हो गई है. गाजियाबाद की एक सोसाइटी की बालकनी में उनका शव लटका मिला. मनोज चौधरी अखिलेश यादव के करीबी बताए जाते हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

गाजियाबाद की गोल्फलिंक की आशियाना ली रेजीडेंसी सोसाइटी का मामला.

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एनएच-24 स्थित गोल्फलिंक की आशियाना ली रेजीडेंसी सोसाइटी में सोमवार की सुबह एक वृद्ध महिला की बालकनी की रेलिंग में संदिग्ध हालत में लाश लटकी हुई मिली है. सुबह-सुबह जब सोसाइटी के लोग टहलने निकले तो उन्होंने देखा कि एक टावर के हाईराइज फ्लोर की बालकनी में महिला का शव रेलिंग से लटका हुआ है. बताते चले कि मृतक महिला समाजवादी पार्टी के नेता मनोज चौधरी की सास हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर गाजियाबाद पुलिस पहुंकही और शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जब यह खबर सोसाइटी में फैली, तो रह रह्र लोगों में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई. मृतक महिला का नाम सत्यवती बताया जा रहा है और वह अपने बेटे नीरज के साथ इस सोसाइटी में रहती थी. मृतका के बेटे नीरज की पत्नी की मौत भी पिछले साल संदिग्ध परिस्थितियों में रजापुर इलाके में हुई थी. सास की मौत के बाद सपा नेता मनोज चौधरी ने बताया कि उन्होंने गोल्फलिंक की आशियाना ली रेजीडेंसी सोसाइटी में अपनी सास को अपने पास ही फ्लैट दिलवा दिया था. तभी से सत्यवती और उनका बेटा नीरज साथ में रह रहे थे. इस पूरी घटना पर ज्यादा बोलने से मनोज चौधरी ने मना कर दिया और कहा कि अभी वह इससे अधिक बोलने की हालत में नहीं हैं.

मनोज चौधरी अखिलेश यादव के करीबी बताए जाते है और वह बागपत में काफी एक्टिव हैं. इतना ही नहीं उनकी पहचान समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं में होती है. पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें बागपत से टिकट दी थी और चुनावी मैदान में उतारा था, हालांकि आखिरी समय पर उनका टिकट काट दिया गया था और साहिबाबाद विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा को दे दिया गया था. वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *