Last Updated:
Punjab Kings vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. यह पंजाब किंग्स की सीजन में पहली हार है, जबकि राजस्थान रॉयल्स 9 मैचों में छठी जीत दर्ज …और पढ़ें
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स.
PBKS vs RR IPL 2026: डोनोवन फरेरा के तूफानी अर्धशतक और शुभम दुबे के साथ उनकी अटूट अर्धशतकीय साझेदारी से राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. यह मौजूदा सीजन में पंजाब की टीम की पहली हार है. पंजाब के 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स ने सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल (51 रन, 27 गेंद, सात चौके, एक छक्का) और वैभव सूर्यवंशी (43 रन, 16 गेंद, पांच छक्के, तीन चौके) की तूफानी पारियों के बाद डोनोवन फरेरा (नाबाद 52 रन, 26 गेंद, छह चौके, तीन छक्के) और शुभम दुबे (नाबाद 31 रन, 12 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) के बीच पांचवें विकेट की 32 गेंद में 77 रन की अटूट साझेदारी से 19.2 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाकर जीत दर्ज की.
