DU का मिरांडा हाउस क्यों हैं लड़कियों का ड्रीम कॉलेज? जानें इसकी खासियत और एडमिशन प्रोसेस

होमताजा खबरDelhi

DU का मिरांडा हाउस क्यों हैं लड़कियों का ड्रीम कॉलेज? जानें इसकी खासियत

Last Updated:

Delhi University: मिरांडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय का एक ऐसा कॉलेज है जिसमें हर छात्रा दाखिला लेना चाहती है. आर्ट्स और साइंस स्ट्रीम में इस कॉलेज का कोई जोड़ नहीं है. दिल्ली यूनिवर्सिटी का हिस्सा मिरांडा हाउस की स्थापना 1948 में हुई थी. कॉलेज का नाम प्रसिद्ध लेखक विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘द टेम्पेस्ट’ के एक प्रमुख महिला पात्र मिरांडा के नाम पर रखा गया.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली स्थित दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेजों में शामिल मिरांडा हाउस में दाखिला पाना हर छात्रा का सपना होता है. खासकर आर्ट्स और साइंस स्ट्रीम में इस कॉलेज की पहचान देशभर में बेहद मजबूत है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि यहां एडमिशन कैसे मिलता है और इसकी खासियत क्या है.

CUET के जरिए मिलता है एडमिशन
वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला Common University Entrance Test (CUET) के माध्यम से होता है. छात्रों को पहले यह परीक्षा देनी होती है, जिसके आधार पर मेरिट तैयार की जाती है. इसके बाद यूनिवर्सिटी के CSAS (Common Seat Allocation System) पोर्टल पर कॉलेज और कोर्स का चयन करना होता है. मिरांडा हाउस में एडमिशन के लिए आमतौर पर बहुत उच्च स्कोर की आवश्यकता होती है, क्योंकि यह डीयू के सबसे ज्यादा मांग वाले कॉलेजों में शामिल है.

कटऑफ और कड़ा मुकाबला
पहले दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला कटऑफ के आधार पर होता था, जहां मिरांडा हाउस जैसे कॉलेजों में कटऑफ 99% तक पहुंच जाती थी. अब CUET स्कोर के जरिए प्रवेश होता है, लेकिन प्रतिस्पर्धा आज भी उतनी ही कड़ी है. खासकर पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश जैसे लोकप्रिय कोर्सेज में सीट पाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है.

कॉलेज का इतिहास और पहचान
मिरांडा हाउस की स्थापना 1948 में हुई थी और यह दिल्ली विश्वविद्यालय का प्रमुख हिस्सा है. कॉलेज का नाम विलियम शेक्सपियर के नाटक The Tempest की पात्र ‘मिरांडा’ के नाम पर रखा गया है. अपनी उत्कृष्ट फैकल्टी, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत अकादमिक रिकॉर्ड के कारण यह कॉलेज लगातार देश के शीर्ष संस्थानों में शामिल रहा है. मार्च 2026 में मिरांडा हाउस ने अपने 78 वर्ष पूरे किए.

यहां से निकली हैं कई नामी हस्तियां
इस कॉलेज ने देश को कई प्रतिष्ठित हस्तियां दी हैं. इनमें निर्मला सीतारमण, अनीता देसाई, शीला दीक्षित, कोंकणा सेन शर्मा और मिनिषा लांबा जैसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय पहचान बनाई है.

क्यों खास है मिरांडा हाउस
बेहतरीन प्लेसमेंट, सक्रिय सोसायटीज और शानदार कैंपस लाइफ मिरांडा हाउस को खास बनाती हैं. यहां पढ़ाई के साथ-साथ डिबेट, ड्रामा और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेने के भरपूर अवसर मिलते हैं. नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2025 के अनुसार, मिरांडा हाउस देश के शीर्ष कॉलेजों में दूसरे स्थान पर रहा. इससे पहले 2017, 2022 और 2023 में यह पहले स्थान पर भी रह चुका है. इसी वजह से मिरांडा हाउस आज भी देश की छात्राओं के लिए एक ड्रीम कॉलेज बना हुआ है.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *