Last Updated:
भीषण गर्मी में लोग एसी, कूलर और पंखों का सहारा लेते हैं, लेकिन बिजली बिल भी तेजी से बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप प्राकृतिक तरीके से राहत पाना चाहते हैं, तो घर में कुछ खास पौधे लगा सकते हैं. ये पौधे न सिर्फ हरियाली बढ़ाते हैं, बल्कि घर के माहौल को ठंडा और ताजा महसूस कराने में भी मदद करते हैं.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में इस समय भीषण गर्मी का सितम लगातार जारी है. तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जिले का तापमान करीब 38 डिग्री के आसपास पहुंच गया है, जिससे गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. गर्मी का मौसम आते ही लोग राहत पाने के लिए एसी, कूलर और पंखों का सहारा लेते हैं, लेकिन इसके साथ बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ने लगता है. ऐसे में लोग गर्मी से बचाव के साथ कम खर्च वाले उपाय भी तलाश रहे हैं.
गर्मियों के मौसम में आप घर में गेंदा का पौधा लगा सकते हैं. गेंदा का फूल पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में आपको फूल भी आसानी से मिल जाएगा और घर के वातावरण में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. गर्मियों में जहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, वहीं घर में गेंदा का पौधा लगाने से मच्छरों की समस्या से राहत मिल सकती है. इसके साथ ही घर का वातावरण थोड़ा ठंडा महसूस होता है, जिससे गर्मी में आराम मिलता है. गेंदे के पौधे हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को सोखकर उसे शुद्ध करने में मदद करते हैं, जिससे घर के अंदर की हवा ताजी और ठंडी बनी रहती है.
ऐसे में अगर आप भी भीषण गर्मी की समस्या से परेशान हैं और एसी, कूलर व पंखे जैसी सुविधाओं के बिना राहत पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने घर के वातावरण को स्वच्छ और बेहतर बना सकते हैं. साथ ही भीषण गर्मी से भी कुछ हद तक निजात मिल सकती है. गर्मियों के मौसम में घर के अंदर गमलों में ठंडक देने वाले पौधे लगाए जा सकते हैं. एलोवेरा, स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, तुलसी, पुदीना और गेंदा जैसे पौधे आप आसानी से घर पर लगा सकते हैं. ये पौधे घर की हवा को बेहतर बनाने के साथ वातावरण को ताजगीभरा महसूस कराने में मदद करते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
एलोवेरा का पौधा आपको आसानी से मिल जाएगा. एलोवेरा हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. गर्मियों के मौसम में यह किसी रामबाण औषधीय रसीले पौधे से कम नहीं है. गर्मियों में आप गमले में आसानी से एलोवेरा लगा सकते हैं, क्योंकि यह कमरे के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है. एलोवेरा हवा से विषैले तत्वों को हटाने में सहायक माना जाता है. एलोवेरा की मोटी पत्तियों में पानी मौजूद होता है, जिससे आसपास नमी बनी रहती है और वातावरण ताजगीभरा महसूस होता है.
गर्मियों के मौसम में पुदीना की डिमांड अधिक रहती है. पुदीना का पौधा आप आसानी से कहीं भी उगा सकते हैं, क्योंकि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. जहां एक ओर भीषण गर्मी का सितम जारी है, वहीं आप गमले में पुदीना उगा सकते हैं. पुदीना का पौधा गर्मियों में ठंडक का एहसास दिलाता है. पुदीना की पत्तियों से निकलने वाली खुशबू वातावरण को ताज़ा रखती है और मानसिक ठंडक भी देती है. साथ ही इसकी तेज खुशबू मच्छरों और कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है.
गर्मियों के मौसम में आप सबसे पहले तुलसी के पौधे को गमले में लगा सकते हैं, क्योंकि तुलसी हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र मानी जाती है और लोग इसकी पूजा भी करते हैं. तुलसी की पत्तियां हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं. तुलसी का पौधा हवा को शुद्ध करने में मदद करता है और घर के वातावरण को ठंडा व सकारात्मक बनाता है. तुलसी का पौधा बैक्टीरिया को खत्म करने में भी सहायक माना जाता है. ऐसे में आप गर्मियों के मौसम में आसानी से तुलसी का पौधा घर में लगा सकते हैं.
गर्मियों के मौसम में आप घर के आंगन या गमले में आसानी से मनी प्लांट का पौधा लगा सकते हैं. यह पौधा कम रोशनी और कम पानी में भी आसानी से बढ़ जाता है. मनी प्लांट का पौधा घर में खुशहाली लाता है और मानसिक तनाव को कम करने में सहायक माना जाता है. यह एक बेहतरीन एयर प्यूरीफायर भी है, जो हवा से विषाक्त पदार्थों जैसे फॉर्मलाडेहाइड और बेंजीन को हटाने में मदद करता है. साथ ही यह ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने में सहायक माना जाता है, जिससे गर्मियों के मौसम में राहत महसूस होती है.
गर्मियों के मौसम में राहत पाने के लिए आप घर के आस-पास एरेका पाम का पौधा लगा सकते हैं, जिससे आपको गर्मियों में आराम मिल सकता है. एरेका पाम एक बेहतरीन इनडोर प्लांट माना जाता है. यह पौधा हवा में नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे गर्मी कम महसूस होती है. इस पौधे को ऐसे स्थान पर रखें, जहां हल्की धूप और हवा मिलती रहे. साथ ही समय-समय पर पानी देते रहें, ताकि यह अच्छे से बढ़े और घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में मदद करे.
