Mirzapur Food : शिवपुर के पेड़ा से लेकर बरकछा कलां के गुलाब जामुन तक…मिर्जापुर के ये 5 सबसे फेमस फूड

Last Updated:

Mirzapur famous food : हर जिले में खाने-पीने की कुछ न कुछ ऐसी चीज जरूर होती है, जो उसकी पहचान से जुड़ जाती है. मिर्जापुर के साथ भी यही है. यहां एक नहीं बल्कि ऐसी पांच चीजें हैं जो मिर्जापुर का पर्याय बन चुकी हैं. यहां के शिवपुर का पेड़ा विश्व प्रसिद्ध है. बरकछा कलां में मिलने वाले गुलाब जामुन का कोई तोड़ नहीं. यह कई दिनों तक खराब नहीं होता है. रमईपट्टी में मिलने वाली खोए की जलेबी भी बेहद फेमस है. इसी तरह अहरौरा की मलाई लस्सी का दीवाना कौन नहीं.

अगर आप भी मिर्जापुर जिले में आ रहे हैं और यहां के स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं तो यह पांच चीज बेहद फेमस हैं. अगर इनका स्वाद नहीं लिया तो मिर्जापुर के फेमस खाने वाले चीजों से रूबरू नहीं हो सकेंगे. मिर्जापुर की यह पांच खाने वाली चीज जो आपके दिलों को छू जाएंगी. खोए की जलेबी से लेकर मलाई लस्सी तक मिर्जापुर जिले की पहचान को जीवित किए हुए हैं.

मिर्जापुर के शिवपुर का पेड़ा विश्व प्रसिद्ध है. शिवपुर के पेड़ा को एक जिला एक फूड के तहत चयनित किया गया है. शिवपुर का पेड़ा को शुद्ध खोए से तैयार किया जाता है, जहां देसी विधि से तैयार किए जाने की वजह से इसकी मिठास और बढ़ जाती है. दूर-दूर से लोग शिवपुर के पेड़े का स्वाद लेने के लिए मिर्जापुर जिले में पहुंचते हैं.

मिर्जापुर जिले के बरकछा कलां में मिलने वाला गुलाब जामुन भी बेहद फेमस है. उपली और लकड़ी की मदद से शुद्ध खोए से यहां गुलाब जामुन को तैयार किया जाता है. यही वजह है कि अधिकारी से लेकर नेता तक सड़क से गुजरते वक्त गुलाब जामुन का स्वाद लिए बगैर नहीं जाते हैं. बरकछा का गुलाब जामुन कई दिनों तक खराब नहीं होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मिर्जापुर शहर के रमईपट्टी में मिलने वाले खोए की जलेबी भी बेहद फेमस है. खोए की जलेबी को बेहद ही संजीदगी के साथ तैयार किया जाता है. खास बात है की जलेबी में लाइट मीठा होता है, जो लोगों को खूब पसंद आता है. शुद्ध मावे से तैयार होने की वजह से इसका स्वाद बेहद ही लाजवाब रहता है.

मिर्जापुर के अहरौरा में मिलने वाली मलाई लस्सी भी खूब फेमस है. मलाई से लस्सी को तैयार किया जाता है. देसी तरीके से पहले दूध से मलाई निकाली जाती है. मलाई निकाले जाने के बाद उससे लस्सी तैयार किया जाता है. यहां की लस्सी का स्वाद लेने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं. कई लोग पैक करवा कर भी ले जाते हैं.

मिर्जापुर शहर में मिलने वाली हींग की कचौड़ी का दीवानगी हर कोई है. मिर्जापुर शहर के शिव इंटर कॉलेज के पास हींग की कचौड़ी मिलती है. हींग की कचौड़ी का स्वाद बेहद लाजवाब रहता है, जिसे खाने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं. सुबह के नाश्ते का ये हिस्सा बन चुका है. दुकान पर खूब भीड़ उमड़ती है.

यह मिर्जापुर के कुछ खास फेमस चीज थीं, जिसे अगर मिर्जापुर आ रहे हैं तो एक बार जरूर चखें. इनमें, मिर्जापुर का स्वाद छुपा हुआ है. मिर्जापुर के स्वाद के साथ ही अपनापन इसके स्वाद को कई गुना तक बढ़ा देता है. अगर आप भी आ रहे हैं तो अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक बार इन खास खाने वाली चीजों का आनंद जरूर उठाएं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *