Last Updated:
Tricks To Clean Shoes: स्पोर्ट्स शूज अक्सर गंदे हो जाते हैं और उन्हें धोकर साफ किया जाता है. अगर आप अपने जूतों को नए जैसा चमकाना चाहते हैं, तो साबुन के साथ बेकिंग सोडा और सिरका का इस्तेमाल करना चाहिए. यह घरेलू उपाय न सिर्फ जूतों की सफाई करता है, बल्कि उनकी चमक और लाइफ भी बढ़ा सकता है.
स्पोर्ट्स शूज धोते वक्त बेकिंग सोडा और सिरका का इस्तेमाल करने से अच्छा रिजल्ट मिलता है.
Shoe Cleaning Hacks: अधिकतर लोग रोज जूतों का इस्तेमाल करते हैं. जूते रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं, लेकिन समय के साथ उन पर धूल, कीचड़ और दाग लग जाते हैं. कई बार लोग जूते धोते समय उन्हें बार-बार रगड़ते हैं, जिससे उनका रंग फीका पड़ने लगता है या मटेरियल खराब हो जाता है. खासकर सफेद और स्पोर्ट्स शूज जल्दी गंदे हो जाते हैं और उन्हें साफ करना थोड़ा मुश्किल लगता है. अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए अपने जूतों को नया जैसा चमकदार बनाना चाहते हैं, तो साबुन के साथ कुछ आसान घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये उपाय जूतों की चमक वापस ला सकते हैं.
ये 2 चीजें साफ कर देंगी जूते
बेकिंग सोडा : बेकिंग सोडा एक बेहतरीन क्लीनिंग एजेंट माना जाता है, जो जूतों की जिद्दी गंदगी और दाग हटाने में मदद कर सकता है. साबुन के पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे जूतों पर हल्के हाथों से लगाएं. यह पेस्ट गंदगी को ढीला कर देता है, जिससे बिना ज्यादा रगड़े ही दाग साफ हो सकते हैं. खासकर सफेद शूज पर यह तरीका काफी असरदार माना जाता है, क्योंकि यह उनकी चमक को वापस लाने में मदद कर सकता है.
सिरका : सिरका एक नेचुरल क्लीनिंग और डिओडराइजिंग एजेंट है, जो जूतों की बदबू और दाग दोनों को कम करने में मदद करता है. साबुन के पानी में थोड़ा सिरका मिलाकर जूतों को साफ करने से गंदगी आसानी से निकल सकती है. यह खासकर फैब्रिक और कैनवास शूज के लिए फायदेमंद माना जाता है. सिरका जूतों में जमा बैक्टीरिया को भी कम करने में मदद कर सकता है, जिससे वे ज्यादा ताजे और साफ लगते हैं.
इन चीजों का कैसे करें इस्तेमाल?
सबसे पहले एक बाल्टी में हल्का गर्म पानी लें और उसमें साबुन मिलाएं. अब इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सिरका डालें. इस मिश्रण में ब्रश या कपड़ा डुबोकर जूतों पर हल्के हाथों से साफ करें. अगर दाग ज्यादा गहरे हों तो पेस्ट को कुछ मिनट जूतों पर छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें. इसके बाद जूतों को छांव में सुखाएं, ताकि उनका रंग और शेप खराब न हो.
क्यों है यह तरीका खास?
यह तरीका इसलिए खास माना जाता है क्योंकि इसमें कम मेहनत में बेहतर रिजल्ट मिल सकता है. बार-बार जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ती और जूतों का मटेरियल भी सुरक्षित रहता है. इसके अलावा बेकिंग सोडा और सिरका दोनों ही आसानी से घर में मिल जाते हैं, जिससे यह एक सस्ता और असरदार तरीका बन जाता है.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
