Last Updated:
aaj ka Mausam- दिल्ली और एनसीआर में सोमवार देर रात हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. तेज हवाओं और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.
रात में हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आयी है.
Todays Weather. दिल्ली और एनसीआर में सोमवार देर रात हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. तेज हवाओं और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने मंगलवार से लेकर अगले दो-तीन दिनों तक लोगों को खुश करने वाली खबर बता दी है. तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होने का अनुमान है.
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसके चलते उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर बना हुआ है. कुल मिलाकर, दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहने वाला है, जहां न ज्यादा गर्मी होगी और न ही उमस परेशान करेगी. रात की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है और आने वाले कुछ दिन भी ऐसे ही आरामदायक रहने के संकेत हैं
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी मौसम खुशनुमा रहेगा और दिनभर हल्के बादल छाए रह सकते हैं. मौमस विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार सोमवार रात दिल्ली में न्यूनतम तापमान करीब 22 से 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है. वहीं आज दिन का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. बारिश की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आयी है.
आज दिनभर मौसम मस्त-मस्त
मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को सुबह के समय हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा. हालांकि, दोपहर के समय हल्की उमस महसूस हो सकती है, लेकिन बादलों की आवाजाही के चलते तेज धूप से राहत मिलेगी. कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या गरज के साथ बारिश की भी संभावना है.
दो तीन दिनों तक मौमस रहेगा कूल कूल
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक दिल्ली एनसीआर का मौमस इसी तरह का खुशनुमा बना रहेगा. बीच-बीच में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में फिर से बढ़ सकता है. पर अच्छी बात यह है कि फिलहाल तेज गर्मी से राहत जारी रहेगी.
एनसीआर के शहरों में मौमस खुशनुमा
दिल्ली के अलावा एनसीआर के शहरों में नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है. इन क्षेत्रों में भी रात की बारिश का असर साफ दिखेगा और तापमान में गिरावट बनी रहेगी. खासतौर पर सुबह और शाम के समय मौसम काफी कूल कूल रहेगा.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
