खूबसूरती का नया अंदाज! गर्मियों में खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी ये साड़ियां, दिल्ली में यहां सजी हैं दुकानें

होमफोटोलाइफ़फैशन

खूबसूरती का नया अंदाज! गर्मियों में खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी ये साड़ियां

Last Updated:

Delhi Silk Expo: इस भीषण गर्मी में अब महिलाओं को साड़ी पहनने में किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि देश की राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में सिल्क एक्सपो शुरू हो चुका है. जो कि 10 मई तक चलेगा.यहां भारी डिस्काउंट पर सिल्क साड़ियां मिल रही हैं. जो गर्मियों में भी ठंड का एहसास कराएंगी.

दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में सिल्क एक्सपो शुरू हुआ है. जो कि 2 मई से लेकर 10 मई तक चलेगा. यहां पर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की साड़ियां और सूट लेकर वहां के कारीगर आए हुए हैं. ऐसी साड़ियां आपको बाजार में कहीं भी नहीं मिलेंगी. सभी राज्यों की साड़ियां एक ही छत के नीचे लेकर के यह कार्यक्रम आए हुए हैं.

अगर आप भी यहां से ज्वेलरी, साड़ियां या सूट खरीदना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ 10 मई तक का वक्त है और समय की बात करें तो इस सिल्क एक्सपो का समय सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 तक है. कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में मौजूद रेस्टोरेंट के ठीक बगल में एग्जिबिशन हॉल में यह सिल्क एक्सपोर्ट चल रहा है.

इस सिल्क एक्सपो में आप बनारसी, गुजराती और पंजाबी से लेकर देश के हर एक कोने की साड़ियां खरीद सकते हैं. यहां पर सिल्क एक्सपो की खासियत यह है कि इसमें सिर्फ और सिर्फ आपको सिल्क साड़ियां ही मिलेंगी. खास तौर पर सिल्क यानी जो पूरी तरह से सूती कपड़े की बनाई गई हैं. जो गर्मियों में भी आपको ठंड का एहसास कराएंगी और देखने में भी आप स्टाइलिश लगेंगी. यही नहीं, यहां की हर साड़ी बेहद अलग और खूबसूरत है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सिल्क एक्सपो इस बार भारी डिस्काउंट लेकर आया है. यहां पर 17000 रुपए की बनारसी साड़ी 7000 रुपए में मिल रही है. वहीं, 14000 रुपए की पटोला कश्मीरी साड़ी 4000 से लेकर 3500 रुपए में मिल रही है. भारी डिस्काउंट के साथ यहां पर 2000 रुपए की साड़ी सिर्फ 700 रुपए में मिल रही है. यानी अगर आप अपनी मां, पत्नी, गर्लफ्रेंड या दोस्त को साड़ी देना चाहते हैं तो यहां से खरीद सकते हैं.

साड़ी के अलावा यहां पर कॉटन सूती सूट भी आप खरीद सकते हैं. यहां पर सूट की भी तमाम वैरायटी और क्वालिटी मौजूद हैं. सूट की कीमत की बात करें तो यहां पर सूट की कीमत सिर्फ 500 रुपए से शुरू है और 10,000 रुपए तक है. यानी जैसा आपका बजट वैसा सूट आपके लिए यहां उपलब्ध है. सूट पंजाबी, कश्मीरी, गुजराती, बनारसी, उत्तराखंडी और झारखंडी सूट तक यहां मिल रहे हैं.

इस सिल्क एक्सपो की खासियत यह है कि यहां पर आपको रेडीमेड सूट से लेकर सूट का कपड़ा तक मिल जाएगा. यानी अगर आपको रेडीमेड सूट पसंद है तो भी आप खरीदारी कर सकते हैं और अगर आपको सूट का कपड़ा लेकर बनवाना है तो सूट का कपड़ा भी यहां मिल जाएगा. खास बात यह है कि सूट हो या फिर साड़ी यहां पर सभी प्योर कॉटन है यानी शुद्ध कॉटन जिसको आप इस गर्मी में भी कहीं पर भी पहन कर जा सकती है. घर में अगर साड़ी पहनना अनिवार्य है या सूट पहनना तो आप इसे दिन भर पहन सकती हैं. आपको गर्मी नहीं लगेगी.

इस सिल्क एक्सपो की खासियत यह है कि यहां पर साड़ी और सूट के अलावा अगर आपको साड़ी और सूट से मैच करती हुई ज्वेलरी खरीदनी है खासतौर पर आर्टिफिशियल खूबसूरत और स्टाइलिश ज्वेलरी तो भी आप उसे यहां से खरीद सकती हैं. बात करें ज्वेलरी की कीमत की तो ज्वेलरी की कीमत 50 रुपए से शुरू है और उसके बाद हजार 2000 रुपए तक की ज्वेलरी यहां मौजूद है. आप अपनी ड्रेस और सूट से मैच करती हुई ज्वेलरी भी यहां से खरीद सकती हैं. सारी ज्वेलरी यहां पर हाथों की बनाई हुई है, जो देखने में बेहद अनोखी और खूबसूरत है. जयपुर से लेकर गुजरात की ज्वेलरी तक यहां मिल रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *