अटारी के सरपंच, सांगानेर विधायक, अब CM राजस्थान, देखें भजनलाल शर्मा की Exclusive तस्वीरें

Last Updated:

भजनलाल शर्मा ने सन् 2000 में 27 साल की उम्र में नदबई के अटारी गांव से सरपंच का चुनाव जीता, वहीं से उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई थी. उनका एक बड़ा परिवार है जिसमें उनकी तीन बहनें और दो बेटे हैं. देखें तस्वीरें (अंकित राजपूत/जयपुर)

भजनलाल शर्मा को राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बनने की खबर आते ही उनके गांव और परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

भजनलाल शर्मा का जुड़ाव अपने ननिहाल कि ओर ज्यादा रहा है. उनका बचपन उनके ननिहाल के गांव कनवर में बिता भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा एक किसान है.

अटारी गांव में उनका जन्म हुआ और और उनकी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर कॉलेज की शिक्षा अलग-अलग जगह पर हुई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सामान्य परिवार से आने वाले भजनलाल शर्मा ने स्कूली समय से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर राजनीति सफर की शुरुआत की और धीरे-धीरे आगे बढ़ते चले गए.

भजनलाल शर्मा के परिवार वाले बताते हैं कि राजनीति से जुड़े होने बावजूद भी वह लगातार अपने गांव और अपने ननिहाल समय निकालकर जाते रहते हैं.

भजनलाल शर्मा का एक बड़ा परिवार है जिसमें उनकी तीन बहनें और दो बेटे हैं. जिसमें बड़ा बेटा आशिष शर्मा RAS की तैयारी कर रहे हैं और उनके छोटे बेटे कुनाल शर्मा MBBS डॉक्टर हैं.

भरपुर में जिले के अटारी गांव में भजनलाल शर्मा का पुश्तैनी मकान है और भरतपुर के राजेन्द्र नगर में भी एक मकान है. वर्तमान समय में भजनलाल शर्मा जयपुर के मालवीय नगर में एक अपार्टमेंट में रहते हैं.

भजनलाल शर्मा के तीन मामा हैं जिसमें धनीराम शर्मा सरपंच रह चुके हैं. उन्हीं से प्रेरित होकर भजनलाल शर्मा ने सन् 2000 में 27 साल की उम्र में उन्होंने नदबई के अटारी गांव से सरपंच का चुनाव जीता, वहीं से उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत होई थी.

सरपंच रहने के बाद भजनलाल शर्मा काफी समय तक पंचायत समिति के सदस्य भी रहे. भजनलाल शर्मा ने जयपुर के राजस्थान विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में 1993 में MA किया हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *