Last Updated:
सपा नेता हाजी खलील के चौथे निकाह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. 70 वर्षीय खलील द्वारा 20 वर्षीय युवती से निकाह किए जाने के बाद उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है.
गाजियाबाद में सपा नेता ने की चौथी शादी.
गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कैला भट्टा मोहल्ले में रहने वाले सपा नेता हाजी खलील के चौथे निकाह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. 70 वर्षीय खलील द्वारा 20 वर्षीय युवती से निकाह किए जाने के बाद उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है. नाजरीन अपने बेटे के साथ कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं और एडिशनल पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि उनके पति हर पत्नी से बच्चे पैदा करने के बाद उन्हें छोड़ देते हैं या घर से निकाल देते हैं.
20 साल की लड़की से की चौथी शादी
उन्होंने कहा कि अब 20 साल की युवती से निकाह कर उसे घर ले आए हैं, जिसका उन्होंने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. नाजरीन ने बताया कि वर्ष 1991 में उनका निकाह हाजी खलील से हुआ था. उस समय उन्हें खलील की पहली शादी और बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी. बाद में पता चला कि पहली पत्नी से उनके आठ बच्चे हैं और उन्हें छोड़ दिया गया है. नाजरीन से भी खलील के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं.
तीसरी बीवी से नहीं हुआ बच्चा तो कर ली चौथी शादी
उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2010 में खलील ने तीसरा निकाह किया था, लेकिन संतान न होने पर तीसरी पत्नी को तीन तलाक देकर अलग कर दिया गया. अब हाल ही में 20 वर्षीय यासमीन से चौथा निकाह किया गया है. नाजरीन का आरोप है कि नई पत्नी की नजर संपत्ति पर है और खलील भी संपत्ति उसके नाम करने की योजना बना रहे हैं. विरोध करने पर उन्हें और उनके बेटे को घर से निकाल दिया गया. मामले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने शिकायत प्राप्त कर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
हाजी खलील के खिलाफ 30 करोड़ की जमीन पर कब्जा का आरोप
पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच कर उचित कदम उठाए जाएंगे. उल्लेखनीय है कि हाजी खलील पूर्व में 1995 और 2000 में इस्लामनगर वार्ड से पार्षद रह चुके हैं. उनके खिलाफ पूर्व में नगर निगम की करीब 30 करोड़ रुपये की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप भी लग चुका है. आरोप है कि इस जमीन पर मदरसा, मस्जिद और दुकानों का निर्माण कर उन्हें किराये पर दिया गया था. इस मामले में नगर निगम द्वारा जांच के बाद नोटिस जारी किए गए थे और कुछ अवैध कब्जों को हटाया भी गया था. फिलहाल चौथे निकाह को लेकर उठा यह विवाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस जांच के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है.
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें
