सीबीएसई 10वीं में 99.6% मार्क्स, पेंटिंग और सिंगिंग में भी नंबर 1, दिल्ली की बेटी ने बताया टॉपर बनने का राज

Last Updated:

CBSE Topper Story: दिल्ली की अरात्रिका पटनायक ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 में 99.6% अंक हासिल किए हैं. उनकी सफलता का एक ही मंत्र है- ‘खुद को लगातार चुनौती देना’. अरात्रिका पटनायक पेंटिंग और संगीत के साथ तालमेल बिठाकर सीबीएसई बोर्ड टॉपर बनी हैं. पढ़िए इनकी पूरी कहानी.

Aratrika Patnaik Story: सीबीएसई 10वीं की टॉपर अरात्रिका सिंगिंग और पेंटिंग में भी बहुत होशियार हैं

नई दिल्ली (CBSE Topper Story). सफलता रातों-रात नहीं मिलती, बल्कि यह हर दिन खुद को बेहतर बनाने की जिद का परिणाम है. दिल्ली की अरात्रिका पटनायक ने इस बात को सच कर दिखाया है. साल 2026 की सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में 99.6% का जादुई आंकड़ा छूकर अरात्रिका पटनायक ने न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरी दिल्ली का नाम रोशन किया है. उनकी उपलब्धि उन लाखों स्टूडेंट्स के लिए मिसाल है, जो 2027 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देंगे.

सीबीएसई 10वीं में अरात्रिका पटनायक की सफलता सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सही टाइम मैनेजमेंट और खुद को लगातार बेहतर करने की उनकी आदत का नतीजा है. ‘कीप चैलेंजिंग योरसेल्फ’ (खुद को चुनौती देते रहें)- इसी मंत्र ने उन्हें देश के टॉप स्कोरर्स की लिस्ट में सबसे आगे खड़ा कर दिया है. अरात्रिका की सक्सेस स्टोरी से जानिए कि कैसे दिल्ली की इस सुपर गर्ल ने पढ़ाई, हॉबी और प्रेशर के बीच बैलेंस बनाकर यह सफलता हासिल की.

अरात्रिका पटनायक: दिल्ली की बेटी की ‘गोल्डन’ कामयाबी

दिल्ली पब्लिक स्कूल (वसंत कुंज) की स्टूडेंट अरात्रिका पटनायक ने जब सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सीबीएसई 10वीं परीक्षा में 99.6% अंक हासिल करना कोई मामूली बात नहीं है. इसके लिए अरात्रिका ने पूरे साल सधे हुए प्लान के साथ तैयारी की. अरात्रिका पटनायक ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि उन्होंने कभी भी पढ़ाई को बोझ नहीं समझा और न ही घंटों के हिसाब से पढ़ाई की. उनके लिए क्वॉलिटी स्टडी मायने रखती थी, न कि क्वांटिटी.

सक्सेस मंत्र: खुद से किया मुकाबला

सीबीएसई टॉपर अरात्रिका पटनायक का मानना है कि आपकी असली प्रतियोगिता किसी और से नहीं बल्कि खुद से होती है. अरात्रिका कहती हैं- मैं हमेशा पिछले दिन के मुकाबले बेहतर करने की कोशिश करती थी. खुद को चुनौती देना जरूरी है, क्योंकि जब आप अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलते हैं, तभी असली सुधार होता है. अरात्रिका पटनायक ने एनसीईआरटी (NCERT) की किताबों को अपना आधार बनाया और कॉन्सेप्ट्स को रटने के बजाय समझने पर जोर दिया.

हॉबी और पढ़ाई के बीच परफेक्ट बैलेंस

अरात्रिका पटनायक केवल पढ़ाई में ही अव्वल नहीं हैं, बल्कि उन्हें कई तरह के टैलेंट्स में महारत हासिल है. उन्होंने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान तनाव को कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया. संगीत सुनना और पेंटिंग करना उन्हें बहुत पसंद है. अरात्रिका के अनुसार, ये एक्टिविटीज उन्हें लंबे समय तक पढ़ाई करने के बाद मानसिक रूप से तरोताजा कर देती थीं. वे मानती हैं कि अच्छे नंबरों के लिए मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना उतना ही जरूरी है जितना कि सिलेबस पूरा करना.

अरात्रिका पटनायक भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं. उनका सपना देश के विकास में अपना योगदान देना है.

About the Author

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *