विवेक विहार हादसे के बाद जागी सरकार, दिल्ली में लागू होगा फायर मास्टर प्लान, CM रेखा गुप्ता का ऐलान

होमताजा खबरDelhi

विवेक विहार हादसे के बाद जागी सरकार, दिल्ली में लागू होगा फायर मास्टर प्लान, CM रेखा गुप्ता का ऐलान

Last Updated:

विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार अब राजधानी को अग्नि-सुरक्षित बनाने के लिए बड़े स्तर पर सक्रिय हो गई है. मुख्यमंत्री ने आज सभी विभागाध्यक्षों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की जिसमें दिल्ली के लिए एक ‘फायर फाइटिंग मास्‍टर प्‍लान’ तैयार करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया. इस योजना के तहत दिल्ली के हर कोने, विशेषकर भीड़भाड़ वाले इलाकों और अस्पतालों की सुरक्षा का खाका खींचा जाएगा. मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए सभी विभागों को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है. इस अवधि के भीतर सभी विभागों को अपनी मौजूदा कमियों, संसाधनों की आवश्यकता और सुरक्षा मानकों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपनी होगी. सरकार का लक्ष्य तकनीक और बेहतर संसाधनों के जरिए भविष्य में ऐसी किसी भी अनहोनी को रोकना है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *