पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन (ODRS) पर प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर एक यात्री परिवार और ट्रांसजेंडरों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. डीसीपी रेलवे के अनुसार, यह घटना 30 जून 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है, जब जनरल टिकट वाले यात्री ब्रह्मपुत्र मेल में चढ़ने की तैयारी कर रहे थे. शुरुआती जांच में पता चला है कि जनरल बोगी में सीट कब्जाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था. मौके पर गश्त कर रहे आरपीएफ (RPF) स्टाफ के कांस्टेबल विक्की और चंद्रकांत ने तुरंत स्थिति को संभाला और भीड़ को हटाकर दोनों पक्षों को शांत कराया. आरपीएफ कर्मियों ने पीड़ित परिवार से लिखित शिकायत देने को कहा लेकिन उन्होंने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया और दूसरी बोगी में चले गए. इस मामले में कोई पीसीआर कॉल दर्ज नहीं हुई है हालांकि पुलिस दोनों पक्षों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की कोशिश कर रही है.पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन (ODRS) पर प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर एक यात्री परिवार और ट्रांसजेंडरों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. डीसीपी रेलवे के अनुसार, यह घटना 30 जून 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है, जब जनरल टिकट वाले यात्री ब्रह्मपुत्र मेल में चढ़ने की तैयारी कर रहे थे. शुरुआती जांच में पता चला है कि जनरल बोगी में सीट कब्जाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था. मौके पर गश्त कर रहे आरपीएफ (RPF) स्टाफ के कांस्टेबल विक्की और चंद्रकांत ने तुरंत स्थिति को संभाला और भीड़ को हटाकर दोनों पक्षों को शांत कराया. आरपीएफ कर्मियों ने पीड़ित परिवार से लिखित शिकायत देने को कहा लेकिन उन्होंने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया और दूसरी बोगी में चले गए. इस मामले में कोई पीसीआर कॉल दर्ज नहीं हुई है हालांकि पुलिस दोनों पक्षों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की कोशिश कर रही है.
पहले कपड़े उतारे, फिर पुलिसवाले को दिखाया चांटा… नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किन्नरों का तांडव
