ये फिल्म की शूटिंग नहीं, असली लड़ाई…गाजियाबाद में भिड़े 2 गुट, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

यूपी के गाजियाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें राजनगर एक्सटेंशन की KW सृष्टि सोसायटी के मुख्य गेट पर लड़कों के दो गुट आपस में भिड़ते देखे गए. पास वाली बिल्डिंग से किसी शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लड़के दूसरे ग्रुप को लात-घूंसों से पीटने लगते हैं. इसके बाद वे भागकर गेट के पास खड़ी अपनी दो कारों के पास जाते हैं. कार से डंडे निकालकर दोबारा लौटते हैं और दूसरे गुट पर हमला कर देते हैं. डंडों से हमला होते ही सड़क पर भगदड़ मच जाती है. एक गुट के लड़कों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जाता है. सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच की गई तो वीडियो 4 मई शाम 6 बजे का पाया गया. इसमें कुछ लड़कों ने किसी बात को लेकर आपस में लड़ाई की है. वीडियो की जांच की जा रही है. जांच के क्रम में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *