Last Updated:
ज्योति नगर में विधायकों के लिए बने इन फ्लैटों में तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं. यहां विधायकों की सुरक्षा के लिए 80 से ज्यादा अत्याधुनिक हाई रेंज वाले CCTV कैमरे लगाए गए हैं.
अंकित राजपूत/जयपुर. 3 दिसंबर को राजस्थान विधानसभा सभा के परिणाम घोषित हो गये हैं और जीत के बाद विधायकों की एक बार से चांदी होने वाली है. विधायकों को मिलने वाली सुविधाएं हमेशा चर्चा में रहती हैं. राजस्थान में चुनाव के तुरंत बाद नए विधायकों को आलीशान फ्लैट दिए जाएंगे. राजस्थान विधानसभा के सामने विधायकों के लिए 160 फ्लैट बनकर तैयार हैं. जिनका लोकार्पण हो चुका हैं अब चुनाव के बाद विधायकों को ये फ्लैट आवंटित कर दिए जाएंगे.
राजस्थान में 200 विधानसभा सीट हैं जिसमें से इस बार जीतकर आने वाले नए विधायकों को 160 फ्लैट मिलेंगे. इससे पहले विधायकों के लिए गांधी नगर, जालूपुरा, विधायकपुरी और लालकोठी इलाके में आवास आवंटित होते थें. इस बार उन्हें ये आलीशान फ्लैट आवंटित किए जाएंगे. इससे पहले जिन विधायकों के लिए आवास की सुविधा नहीं थी उन्हें 50 हजार आवास भत्ता मिलता था जो अब नए फ्लैट मिलने के बाद बंद हो जाएंगे.
विधायकों को मिलेंगे लग्जरी फ्लैट
ज्योति नगर में बने विधायकों के लिए बने इन फ्लैटों में तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं. यहां विधायकों की सुरक्षा के लिए 80 से ज्यादा अत्याधुनिक हाई रेंज वाले CCTV कैमरे लगाए गए हैं. साथ ही यहां ऑटोमैटिक बूम बैरियर के साथ बैग स्कैनर और मैन गेट पर अंडर व्हीकल स्कैनर की सुविधा हैं. टेक्नोलॉजी के अलावा सभी गेटों पर 24 घण्टे सिक्योरिटी गार्ड्स मौजूद रहेंगे. इन सभी फ्लैटों के लिए पार्किंग, बेसमेंट, लिफ्ट सिस्टम, वाय-फाई, इलैक्ट्रोनिक चार्जिंग स्टेशंस जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं. इन सभी फ्लैट को राजस्थानी स्थापत्य कला की तर्ज पर बनाया गया है जिसमें परिसर के बगीचे में शानदार फाउंटेन और म्यूजिकल वॉक-वे के साथ आमेर की केसर क्यारियों की झलक देखने को मिलती हैं साथ ही इन फ्लैटों में बच्चों के लिए शानदार स्क्ल्पचर भी आकर्षण का प्रमुख केन्द्र हैं.
