Bihar Upchunav 2024: तरारी में होने वाले उपचुनाव को लेकर वोटरों के बदले तेवर, इन मुद्दों पर खुलकर रखी अपनी बात, जानें क्या है इनकी डिमांड

Last Updated:

Bihar Upchunav 2024: बिहार के तरारी विधानसभा में उपचुनाव होना है. यहां विधायक से सांसद बन जाने के बाद सीट खाली हो गया है. वहीं 13 नवंबर को चुनाव की घोषणा की गई है. स्थानीय मुद्दों को लेकर यहां के वोटर मुखर हो गए है. बेरोजगारी, बिजली, सड़क और सरकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी.

भोजपुर. बिहार के चार विधानसभा  क्षेत्र में उपचुनाव होना है. उसमें तरारी विधानसभा में शामिल है. यहां  के विधायक अब आरा के सांसद बन चुके हैं. सीट खाली होने के बाद चुनाव आयोग के द्वारा 13 नवंबर को चुनाव की कराने घोषणा की गई है. ऐसे में आम लोगों की समस्या क्या है? किन मुद्दों पर वह चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे. इन सब को लेकर लोकल 18 की टीम तरारी विधानसभा क्षेत्र के पीरों बाजार में लोगों का नब्ज टटोलने का काम किया.

पिरो बाजार में  फल विक्रेता, मोची, राहगीर सहित अन्य लोगों से तरारी विधानसभा के मुख्य समस्या के बारे में जानकारी ली. किसी ने बिजली की समस्या तो किसी ने कहा कि सड़क की समस्या को मुद्दा बताया. वहीं कुछ लोगों ने बेराजगारी और प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया. लोगों ने बताया कि वैसा विधायक चाहिए जो इन समस्याओं को ठीक कर सके.

प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार का है बोलबाला

तरारी विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले अभय सिंह पिरो बाजार खरीदारी करने आए थे. उन्होंने लोकल 18 को बताया कि तरारी विधानसभा में सबसे बड़ी समस्या तरारी प्रखंड कार्यालय में फैला हुआ भ्रष्टाचार है. जाती, आवासीय सहित कोई भी सर्टिफिकेट बनाने जाते हैं तो 500 है या हजार रुपए का चढ़ावा देना पड़ेगा. अगर चढ़ावा नहीं दिया तो आपका काम 3 महीने में भी नहीं हो पाएगा. यह एक दिन की समस्या नहीं है, बल्कि कई सालों से चली आ रही है. हमें ऐसा प्रत्याशी चाहिए जो ब्लॉक से भ्रष्टाचार को समाप्त कर सके.

पूर्व विधायक के रीजन में हुआ था बेहतर काम

तौफीक ने लोकल 18 को बताया कि पिछले दो बार से सुदामा प्रसाद ही विधायक होते रहे हैं. लेकिन, वे अपने विधानसभा क्षेत्र में घूमने या आम लोगों से समस्या जानने नहीं आते थे. आरा या पटना ही रहते थे और अपने लोगों से भी मिलने नहीं आते थे.  इस बार सीपीआई एमएल के कैंडिडेट को हम लोग वोट नहीं करेंगे. दूसरी तरफ तरारी के पूर्व विधायक बाहुबली सुनील पांडे के बारे में भी लोगों ने अपनी राय रखी. लोगों ने बताया कि जब वे विधायक रहे तो उनके रीजन में काम अच्छा हुआ. सरकारी कर्मचारी उनसे डरते थे. उनका बेटा भी अगर चुनाव लड़ता है तो  वोट करेंगे.

तरारी में बिजली की है गंभीर समस्या

आम वोटरों के अनुसार तरारी में बिजली की समस्या गंभीर है. एक तो बिजली ज्यादा समय रहती नहीं है और रहती भी है तो बिल बेहिसाब आता है. बिल का लेखा-जोखा सही नहीं रहता है. इसलिए, वर्तमान समस्या बिजली की है. अगर बिजली की समस्या ठीक करने वाले प्रत्याशी आते हैं और बिजली पर बात करते हैं तो वैसे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का प्रयास करेंंगे.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *