ज्‍योति बाबा गैंग से जुड़ा था नाम, जेल के अंदर हत्‍या भी की, गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बड़े खुलाने की उम्‍मीद

होमताजा खबरDelhi

जेल के अंदर की थी हत्‍या, गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बड़े खुलासे की उम्‍मीद

Last Updated:

delhi crime news-दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ज्योति बाबा गैंग के एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो तिहाड़ जेल के अंदर हुए हत्या के मामले में फरार चल रहा था. आरोपी की पहचान राकेश उर्फ टिंकू के रूप में हुई है. वह अंतरिम जमानत पर बाहर आया था लेकिन बाद में फरार हो गया था.

अंतरिम जमानत के बाद फरार चल रहा था.

नई दिल्‍ली. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ज्योति बाबा गैंग के एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो तिहाड़ जेल के अंदर हुए हत्या के मामले में फरार चल रहा था. आरोपी की पहचान राकेश उर्फ टिंकू के रूप में हुई है. वह अंतरिम जमानत पर बाहर आया था लेकिन बाद में फरार हो गया था. उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी था.

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार 5 मई को क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि राकेश उर्फ टिंकू इलाके में आने वाला है. इसके बाद इंस्पेक्टर पंकज ठाकरण की टीम का गठन किया और बदमाश को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. जिसमें आरोपी को दबोच लिया. हालांकि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस से बचने की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. पुलिस ने उसे दौड़ा को पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक ब्रेटा पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. इस संबंध में क्राइम ब्रांच थाने में आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज किया गया है. जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार राकेश उर्फ टिंकू पर हत्या, लूट, फायरिंग, हमला और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. वह साल 2018 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है और कई बार जेल भी जा चुका है. जांच में यह भी सामने आया है कि साल 2022 में तिहाड़ जेल के अंदर रामनिवास नाम के कैदी की हत्या में राकेश का हाथ था, जिसमें अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था. यह हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई थी. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और गैंग के बाकी बदमाशों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. जिससे उन्‍हें भी गिरफ्तार किया जा सके.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *