Last Updated:
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर थाने में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गीता कौशिक ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नीतिन मित्तल के खिलाफ शिकायत दी थी. उनका आरोप है कि व्हाट्सएप चैट के जरिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां की गईं. अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
भाजपा महिला नेता गीता कौशिक का नितिन मित्तल पर आरोप.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश की सियासी गलियारों में लगातार हलचल मची हुई है. यहां के मोदीनगर में भाजपा नेता आपस में ही आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इससे पार्टी में ही हड़कंप मच गया है. संगठन की आपसी लड़ाई थाने तक पहुंच गई है. दरअसल, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गीता कौशिक ने अपनी ही पार्टी के नेता जिला उपाध्यक्ष नितिन मित्तल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि मित्तल ने व्हाट्सएप चैट पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जातिगत टिप्पणी की. इसके बाद काफी हंगामा हुआ. इस पर अब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
गीता कौशिक ने शिकायत में बताया कि नितिन मित्तल ने उन्हें व्हाट्सएप चैट के जरिए अश्लील भाषा लिखकर भेजी. सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि उनकी बहू का नाम भी चैट में लिखा. यह हरकत महिलाओं की सामाजिक मर्यादा के खिलाफ है और इससे उनकी गरिमा को सीधी ठेस पहुंची है. उन्होंने नितिन मित्तल के इस व्यवहार को साइबर अपराध बताते हुए कहा कि इस घटना से उन्हें मानसिक कष्ट और सामाजिक अपमान झेलना पड़ा है.
महिला नेता अपने दर्जनों समर्थकों के साथ बुधवार सुबह मोदीनगर थाने पहुंची थीं. थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने आरोपी भाजपा नेता नितिन मित्तल के खिलाफ तहरीर दी और तत्काल गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि ये नेता पहले भी इस तरह की हरकतों के लिए बदनाम है. इस पर पहले भी आरोप लगे हैं, लेकिन संगठन स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. जबकि भाजपा में महिलाओं को विशेष सम्मान दिया जाता है. इतना ही नहीं उन्होंने नितिन मित्तल को पार्टी से निकले जाने की मांग भी उठाई.
वहीं, वो इस मामले में महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल से भी मिली थीं. अब पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. साइबर सेल से चैट की जांच कराई जाएगी. जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर धाराएं तय कर कार्रवाई की जाएगी.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
