JNU MBA Admission 2026: पढ़ाई के साथ यहां मिलेगा लाखों का पैकेज, जानिए एडमिशन डिटेल्स

Last Updated:

JNU MBA Admission 2026: दिल्ली के जेएनयू के ABVSME में MBA 2026-28 एडमिशन शुरू हो गया है. यहां एडमिशन CAT 2025 स्कोर से चयन किया जाएगा. यहां एडमिशन के लिए आवेदन 15 मई 2026 तक किया जा सकता है. बता दें कि जेएनयू कम फीस, इंडस्ट्री एक्सपोजर और मजबूत प्लेसमेंट की वजह से चर्चा में है.

MBA में एडमिशन CAT 2025 स्कोर के आधार पर होता है. इसकी चयन प्रक्रिया में CAT स्कोर को 70 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा. जबकि पर्सनल इंटरव्यू को 20 प्रतिशत और ग्रुप डिस्कशन को 10 प्रतिशत वेटेज मिलेगा. आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कम से कम 3 साल की बैचलर डिग्री होना जरूरी है.

दिल्ली स्थित Jawaharlal Nehru University जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी वाजपेई स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिपमें MBA 2026-28 बैच के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. छात्र 15 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इस बार JNU का MBA प्रोग्राम सिर्फ एडमिशन की वजह से नहीं, बल्कि अपने प्लेसमेंट, इंडस्ट्री एक्सपोजर और आधुनिक टीचिंग मॉडल को लेकर चर्चा में है. साल 2019 में शुरू हुए ABVSME ने कम समय में ही मैनेजमेंट एजुकेशन में अपनी अलग पहचान बनाई है. यहां पढ़ाई को केवल क्लासरूम तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि छात्रों को कॉरपोरेट दुनिया के लिए तैयार करने पर खास फोकस किया जाता है. यही वजह है कि अब दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों से छात्र यहां MBA करने पहुंच रहे हैं.

ABVSME में छात्रों को फाइनेंस, मार्केटिंग, HR, बिजनेस एनालिटिक्स और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता दी जाती है. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यहां की पढ़ाई एक्सपीरिएंशियल लर्निंग मॉडल पर आधारित है, जिसमें छात्र किताबों के साथ-साथ रियल कॉरपोरेट माहौल को भी समझते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

MBA प्रोग्राम में छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट, इंडस्ट्री विजिट, वर्कशॉप और केस स्टडी के जरिए प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप यहां हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग पर विशेष जोर दिया गया है. इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के गेस्ट लेक्चर भी छात्रों को कॉरपोरेट दुनिया की समझ देते हैं.

JNU MBA का सबसे मजबूत हिस्सा इसका बढ़ता प्लेसमेंट नेटवर्क माना जा रहा है. छात्रों को कंसल्टिंग, बैंकिंग, FMCG, IT और स्टार्टअप सेक्टर में अवसर मिल रहे हैं. कई निजी कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लेती हैं. MBA के दौरान इंटर्नशिप और लाइव प्रोजेक्ट छात्रों को पहले से इंडस्ट्री के लिए तैयार कर देते हैं.

इच्छुक छात्र 15 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह से क्लास शुरू होने की संभावना है. ऐसे में जो छात्र कम फीस में अच्छी यूनिवर्सिटी, इंडस्ट्री एक्सपोजर और बेहतर प्लेसमेंट चाहते हैं, उनके लिए JNU का MBA प्रोग्राम एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *