मालवीय नगर अग्निकांड: रसोइए की जमानत अर्जी खारिज, बजाज को 2 दिन की पुलिस हिरासत, जय मिश्रा ने किया सरेंडर

होमताजा खबरDelhi

मालवीय नगर हादसा: रसोइए की जमानत अर्जी खारिज, बजाज को 2 दिन की पुलिस हिरासत

Last Updated:

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में एक संकरी गली स्थित ‘फ्लोरिश स्टेज बीएंडबी’ में भीषण आग लग गई थी. इस घटना में कई विदेशी नागरिकों सहित 22 लोगों की मौत हो गई थी और 25 घायल हुए थे. मरनेवालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक थे.

ख़बरें फटाफट

मालवीय नगर के होटल में आग लगने के मामले में अब तक तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है. (एपी)

नई दिल्ली. दिल्ली की एक अदालत (साकेत कोर्ट कॉम्प्लेक्स) ने सोमवार को मालवीय नगर के होटल ‘फ्लोरिश स्टे’ के रसोइए केशव नेगी की ज़मानत अर्ज़ी खारिज कर दी. इस होटल में आग लगने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें अधिकतर विदेशी थे. नेगी को दिल्ली पुलिस ने 7 जून को गिरफ़्तार किया था और सोमवार को साकेत कोर्ट में पेश किया. जज भानु प्रताप सिंह ने दिल्ली पुलिस की मांग पर नेगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

नेगी को होटल के मुख्य आरोपी और मालिक लवकेश बजाज के साथ मालवीय नगर कोर्ट (साकेत कोर्ट कॉम्प्लेक्स) में लाया गया था. बजाज पिछले चार दिनों से पुलिस हिरासत में थे और उनकी रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. 8 जून को चार दिन की रिमांड खत्म होने के बाद बजाज को दो दिन की और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

मालवीय नगर आग मामले में एक और आरोपी, ‘फ्लोरिश स्टे’ के अकाउंटेंट बताए जा रहे जय मिश्रा ने सोमवार को दिल्ली की अदालत में सरेंडर कर दिया. पुलिस ने मिश्रा से पूछताछ के लिए समय मांगा, जिसे कोर्ट ने मंज़ूर कर लिया. मिश्रा कथित तौर पर 3 जून से फरार थे, जिस दिन यह घटना हुई थी जिसमें कम से कम 22 लोगों की जान चली गई थी. उन्हें अधिकारियों के सामने सरेंडर करने के लिए अपने वकील के साथ कोर्ट परिसर में आते देखा गया. अब तक इस मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें होटल के मालिक लवकेश बजाज, रसोइए केशव नेगी और अकाउंटेंट जय मिश्रा शामिल हैं.

13 घायल अब भी अस्पताल में भर्ती
दूसरी ओर, दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड में घायल 12 विदेशी नागरिकों समेत 13 मरीज अब भी साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं. अधिकारियों के अनुसार, एक मरीज जीवनरक्षक प्रणाली पर है, लेकिन उसकी हालत में सुधार के संकेत दिख रहे हैं. मैक्स अस्पताल ने एक बयान जारी कर बताया कि जीवनरक्षक प्रणाली पर रखे गये मरीज की हालत स्थिर है और उसकी सेहत में सुधार हो रहा है। अस्पताल ने बताया कि रविवार को दो मरीजों को छुट्टी दे दी गई. बयान के अनुसार, अस्पताल में फिलहाल भर्ती 13 मरीजों में से आठ गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं, जबकि चार मरीजों का उपचार विभिन्न वार्ड में किया जा रहा है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *