दिल्‍ली से जुड़ा दमन का दामन, एयरपोर्ट की लग गई लॉटरी, हर मिनट एक डोमस्टिक फ्लाइट

होमताजा खबरDelhi

दिल्‍ली से जुड़ा दमन का दामन, एयरपोर्ट की लग गई लॉटरी, हर मिनट डोमस्टिक फ्लाइट

Last Updated:

दमन से दामन जुड़ने के साथ दिल्ली का आईजीआई एयरपोर्ट के नाम एक खास रिकॉर्ड आया है. आईजीआई एयरपोर्ट अब देश का पहला और इकलौता एयरपोर्ट बन गया है, जहां से देश के 32 राज्‍यों के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट उपलब्ध है. दिल्ली एयरपोर्ट से अब 90 घरेलू डेस्टिनेशन के लिए रोजाना 1050 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट की जा रही है.

दमन के लिए डायरेक्‍ट फ्लाइट शुरू होने के साथ आईजीआई देश के 90 डेस्टिनेशन को जोड़ने वाला भारत का पहला एयरपोर्ट बन गया है. (एआई इमेज)

Delhi Airport: दिल्‍ली से दमन का दामन सीधी तौर पर जुड़ गया है. यह नया दामन दिल्‍ली-दमन के बीच एयर कनेक्टिविटी का है. अब दिल्‍ली से दमन के बीच एयर ट्रैवल के लिए आपको किसी दूसरे एयरपोर्ट पर बतौर ट्रांज‍िट पैसेंजर लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा. जी हां, दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दमन के लिए डायरेक्‍ट फ्लाइट का ऑपरेशन शुरू कर‍ दिया गया है. इस फ्लाइट ऑपरेशन के एलाइंस एयर की तरफ से शुरू किया गया है. फिलहाल यह फ्लाइट सप्‍ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को किया जाएगा.

दिल्‍ली एयरपोर्ट से यह फ्लाइट सुबह करीब 6:20 बजे टेकऑफ होगी और 2.50 घंटे का हवाई सफर पूरा कर सुबह करीब 9.10 बजे दमन के नमो एयरपोर्ट पर लैंड होगी. दिल्‍ली से दमन के लिए ऑपरेट होने वाली फ्लाइट का नंबर 9I-811 है. वहीं, दमन से दिल्‍ली आने वाली फ्लाइट का नंबर 9I-812 है. यह फ्लाइट दमन एयरपोर्ट से सुबह 9:35 बजे टेकऑफ होगी और दोपहर करीब 12:25 बजे दिल्‍ली एयरपोर्ट पहुंचेगी. आपको बता दें कि अभी तक दिल्‍ली से दमन एयर ट्रैवल करने वाले पैसेंजर्स को मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट बदलनी पड़ती थी.

इस फ्लाइट्स से क्‍यों गदगद हुआ दिल्‍ली एयरपोर्ट का दिल

  1. IGI ने बनाया खास रिकॉर्ड: इस फ्लाइट के साथ दिल्ली एयरपोर्ट ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. अब दिल्‍ली का आईजीआई देश का इकलौता एयरपोर्ट बन गया है, जहां देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 32 के लिए डायरेक्‍ट फ्लाइट उपलब्‍ध है.
  2. 90 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट: दमन के साथ नई कनेक्टिविटी जुड़ते ही आईजीआई देश के 90 डोमेस्टिक एयरपोर्ट्स को डायरेक्‍ट फ्लाइट की सर्विस देने वाला एयरपोर्ट बन गया है. आईजीआई एयरपोर्ट से औसतन हर एक मिनट में डोमेस्टिक फ्लाइट ऑपरेट की जा रही है.
  3. ट्रांजिट पैसेंजर में भी IGI नंबर वन: आईजीआई एयरपोर्ट से रोजाना 1050 से अधिक डोमेस्टिक फ्लाइट्स का ऑपरेशन हो रहा है. हर महीने 50 लाख से ज्यादा डोमेस्टिक पैसेंजर हैंडल करने वाले आईजीआई एयरपोर्ट के ट्रांजिट पैसेंजर्स की नंबर 10 लाख के पार पहुंच गई है. इसी के साथ, दिल्ली एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा ट्रांसफर हब भी बन चुका है.
  4. इन राज्‍यों से सीधा कनेक्‍शन: दमन से फ्लाइट शुरू होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी 27 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच चुकी है. आईजीआई एयरपोर्ट से ट्रैवल करने वाले पैसेंजर्स के पास देश के 90 डेस्टिनेशंस के लिए डायरेक्‍ट फ्लाइट का ऑप्‍शन होगा. अब वे बिना किसी लेओवर अपनी जर्नी पूरी कर सकेंगे.
  5. सबसे बड़ा डोमेस्टिक एविएशन हब: 90 डोमेस्टिक डेस्टिनेशन, 1050 डेली फ्लाइट्स और 10 लाख ट्रांजिट पैसेंजर के साथ आईजीआई एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा डोमेस्टिक हब बन चुका है. अब यहां से देश के ज्‍यादातर डोमेस्टिक डेस्टिनेशन तक सीधी फ्लाइट्स उपलब्‍ध हैं. आईजीआई एयरपोर्ट का यह सफर जल्‍द ही कुछ नए एयरपोर्ट तक पहुंचने वाला है.

दमन के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होना दिल्ली एयरपोर्ट के लिए एक बड़ी उपलब्धि की तरह है. अब दिल्ली एयरपोर्ट से देश के 90 शहरों के लिए डायरेक्‍ट फ्लाइट ऑपरेट की जा रही है. इन फ्लाइट्स के जरिए देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक भी डायरेक्‍ट कनेक्टिविटी मिली है. दिल्ली एयरपोर्ट का मकसद लोगों की यात्रा को पहले से ज्यादा आसान बनाना है. दिल्‍ली एयरपोर्ट एयरलाइंस के साथ मिलकर नए शहरों को जोड़ने और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देने पर लगातार काम कर रहा है.
प्रदीप पणिकर, सीईओ, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *