Last Updated:
सरकारी या प्राइवेट नौकरी के बजाय युवा अब बिजनेस की ओर रुख कर रहे हैं. त्योहारों और शादियों में गिफ्ट पैकेजिंग की मांग बहुत ज्यादा रहती है. दिल्ली के ‘गिफ्ट्स वर्ल्ड एक्सपो’ में एक्सपर्ट्स ने बताया कि पैकेजिंग और कस्टमाइजेशन में करियर के बेहतरीन मौके हैं. सही ट्रेनिंग से यह काम शुरू कर अच्छी कमाई की जा सकती है.
नई दिल्ली: आजकल युवा सरकारी या प्राइवेट नौकरी के बजाय बिजनेस और स्टार्टअप में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं. ऐसा ही एक तेजी से बढ़ता क्षेत्र है गिफ्ट पैकेजिंग इंडस्ट्री. त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में इस इंडस्ट्री में काम की भारी डिमांड रहती है. अगर आप भी इस सेक्टर में अपना करियर या बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह सही मौका है.
दिल्ली के भारत मंडपम में बड़ा आयोजन
नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘गिफ्ट्स वर्ल्ड एक्सपो’ के 31वें संस्करण और ‘पेपरवर्ल्ड दिल्ली’ के पहले संस्करण की शुरुआत हुई है. यह ट्रेड फेयर तीन दिनों तक चलेगा और छह बड़े हॉल में फैला है. इसमें 850 से ज्यादा प्रदर्शक, 6,000 ब्रांड्स और करीब 30,000 प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए जा रहे हैं. इसमें पहली बार ‘चाइना पैवेलियन’ भी बनाया गया है.
क्यों खास है गिफ्टिंग इंडस्ट्री?
एमईएक्स एक्ज़हीबिटर्स की डायरेक्टर हिमानी गुलाटी ने बताया कि त्योहार, शादी या कोई भी खास मौका हो, गिफ्ट देने का चलन हमेशा रहता है. लोग विदेश में रहने वाले दोस्तों को भी अलग और खास गिफ्ट भेजना पसंद करते हैं. यही वजह है कि गिफ्ट पैकेजिंग और कस्टमाइजेशन की मांग कभी खत्म नहीं होती.
उन्होंने बताया कि इस एक्सपो के जरिए नए स्टार्टअप्स को सीधे ग्राहकों और बड़े ब्रांड्स से जुड़ने का मंच मिलता है. अगर कोई अगले साल इस एक्सपो का हिस्सा बनना चाहता है, तो उसे अभी से इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
इन क्षेत्रों में हैं करियर के बेहतरीन मौके
गिफ्टिंग इंडस्ट्री सिर्फ पैकेजिंग तक सीमित नहीं है. इसमें कई तरह की कैटेगरी शामिल हैं, जिनमें आप अपना बिजनेस या करियर बना सकते हैं:
- शादी और त्योहार: ट्रूसो (शादी के सामान की पैकेजिंग) और फेस्टिवल गिफ्ट्स.
- कॉर्पोरेट और प्रमोशनल: ऑफिस गिफ्टिंग, अवॉर्ड्स और रिवॉर्ड्स.
- पैकेजिंग और मशीनरी: कस्टमाइजेशन मशीनरी, गिफ्ट पैकेजिंग मटीरियल और एक्सेसरीज.
- लाइफस्टाइल और अन्य: इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, लग्जरी सामान, होम डेकोर, ब्यूटी-वेलनेस और हैंडीक्राफ्ट्स.
इंडस्ट्री को मिलेगा नया बढ़ावा
मैस्से फ्रैंकफर्ट एशिया होल्डिंग्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राज मानेक ने कहा कि गिफ्ट्स वर्ल्ड एक्सपो के साथ ‘पेपरवर्ल्ड दिल्ली’ की शुरुआत से भारत के गिफ्टिंग, स्टेशनरी और पेपर इंडस्ट्री को नया मजबूती मिलेगी. यह आयोजन नए इनोवेशन और ट्रेंड्स को एक ही छत के नीचे लाता है.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
और पढ़ें
