गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सीधे मिलेगी ई-बस सेवा, एनसीआर के 25 रूट पर चलाने की तैयारी

Last Updated:

Noida news: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से पहले ही उसकी कनेक्टिविटी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. यात्रियों को एयरपोर्ट तक आसान और बेहतर सफर उपलब्ध कराने के लिए गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ समेत एनसीआर के कई शहरों से इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है. इसके लिए करीब 25 रूट तय कर लिए गए हैं, जिन पर जल्द ई-बसों का संचालन शुरू होगा. माना जा रहा है कि यह व्यवस्था एयरपोर्ट शुरू होने के साथ ही यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी.

ग्रेटर नोएडा में शुरू होने वाली है सिटी बस सेवा.

नोएडाः नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से पहले ही उसकी कनेक्टिविटी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. यात्रियों को एयरपोर्ट तक आसान और बेहतर सफर उपलब्ध कराने के लिए गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ समेत एनसीआर के कई शहरों से इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है. इसके लिए करीब 25 रूट तय कर लिए गए हैं, जिन पर जल्द ई-बसों का संचालन शुरू होगा. माना जा रहा है कि यह व्यवस्था एयरपोर्ट शुरू होने के साथ ही यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी.

बिना परेशानी के जेवर एयरपोर्ट पहुंचेंगे यात्री

परिवहन विभाग और संबंधित एजेंसियों की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव के तहत इन बसों को प्रमुख रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, बस अड्डों और आबादी वाले इलाकों से जोड़ा जाएगा, ताकि लोगों को एयरपोर्ट तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो. शुरुआती चरण में बसों का ट्रायल रन कराया जाएगा. इसके बाद यात्रियों की संख्या और जरूरत के हिसाब से सेवाओं का विस्तार किया जाएगा.

ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित होगा पश्चिमी यूपी

अधिकारियों का कहना है कि नोएडा एयरपोर्ट को सिर्फ एक हवाई अड्डे के रूप में नहीं बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के बड़े ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसी वजह से सड़क, मेट्रो और आरआरटीएस नेटवर्क को एयरपोर्ट से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. मेरठ-दिल्ली आरआरटीएस कॉरिडोर और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की मेट्रो परियोजनाओं से भी एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मजबूत करने की तैयारी है.

ई-बस सेवा शुरू होने से निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा. खास बात यह है कि इन बसों में आधुनिक सुविधाएं और डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम लगाए जाने की भी तैयारी है, ताकि यात्रियों को रियल टाइम जानकारी मिल सके. बताया जा रहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इसी साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार हो सकता है. ऐसे में सरकार और प्रशासन अभी से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुट गए हैं, ताकि एयरपोर्ट शुरू होते ही यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा मिल सके.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *