सीलिंग के खौफ से रातों-रात बदला दिल्ली का ये इलाका, दुकानदारों का जुगाड़ देख अधिकारी दंग! अब कहां चलेगा बुलडोजर?

होमताजा खबरDelhi

सीलिंग के खौफ से रातों-रात बदला दिल्ली का ये इलाका, जुगाड़ देख अधिकारी भी दंग!

Last Updated:

New Ashok Nagar Sealing Drive: दिल्ली के न्यू अशोक नगर में 12 मई को DDA और MCD बड़ी सीलिंग कार्रवाई करने जा रहे हैं. मॉनिटरिंग कमेटी के आदेश पर मेट्रो रोड की सैकड़ों कमर्शियल दुकानों को सील किया जाना है. इस बीच सीलिंग से बचने के लिए दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे दीवारें बनाकर उन्हें छिपाने की तस्वीरें सामने आई हैं. सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहेगा.

ख़बरें फटाफट

लोग अपनी प्रॉपर्टी को सील होने से बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं.

नई दिल्ली: देश की राजधानी के न्यू अशोक नगर इलाके में कल यानी 12 मई (मंगलवार) को होने वाली बड़ी सीलिंग कार्रवाई से पहले व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है. सीलिंग से बचने के लिए दुकानदार अब हैरान करने वाले पैंतरे अपना रहे हैं. न्यू अशोक नगर मेट्रो रोड पर सैकड़ों दुकानों को ईंटों की दीवार खड़ी कर ढका जा रहा है ताकि कार्रवाई के समय इन्हें कमर्शियल प्रॉपर्टी के बजाय सामान्य दीवार दिखाया जा सके. न्यूज़ 18 इंडिया के कैमरे में कैद हुई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि मजदूर युद्धस्तर पर दुकानों के शटर के आगे दीवारें बनाने में जुटे हैं.

क्या है पूरा मामला?
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के एक आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार मॉनिटरिंग कमेटी के निर्देश पर न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन रोड और चिल्ला सरोदा बांगर गांव में व्यावसायिक संपत्तियों और दुकानों के खिलाफ संयुक्त सीलिंग अभियान चलाया जाना है.

· कार्रवाई की तारीख: 12 मई 2026 (मंगलवार)

· एजेंसी: MCD द्वारा सीलिंग की जाएगी जबकि संपत्तियों की पहचान DDA ने की है.

· निगरानी: यह कार्यक्रम सहायक निदेशक (LM ईस्ट ज़ोन), DDA और संबंधित सहायक अभियंता (AE), MCD की देखरेख में होगा.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
DDA ने इस कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस से भारी बल की मांग की है. डिप्टी कमिश्नर (ईस्ट डिस्ट्रिक्ट) को लिखे पत्र में पर्याप्त पुलिस सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया गया है. मंगलवार सुबह 11:00 बजे न्यू अशोक नगर थाने में सभी अधिकारियों और पुलिस बल को एकत्रित होने का निर्देश दिया गया है.

सवाल-जवाब
न्यू अशोक नगर में सीलिंग की कार्रवाई कब और कहां होनी है?

यह कार्रवाई कल यानी 12 मई 2026 को न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन रोड और चिल्ला सरोदा बांगर गांव में स्थित कमर्शियल दुकानों के खिलाफ होगी.

दुकानदार सीलिंग से बचने के लिए क्या कर रहे हैं?

दुकानदार अपनी दुकानों के शटर के बाहर ईंटों की दीवार बनवा रहे हैं ताकि सीलिंग दस्ते को चकमा दिया जा सके और संपत्तियों को छिपाया जा सके.

इस कार्रवाई का निर्देश किसने दिया है?

माननीय मॉनिटरिंग कमेटी के निर्देश पर DDA और MCD मिलकर यह संयुक्त सीलिंग अभियान चला रहे हैं.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

डिजिटल पत्रकारिता में खबरों की गहरी समझ रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. 16 वर्षों से सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में इन्होंने अपनी कलम से जटिल विषयों को …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *