थाईलैंड ओपन बैडमिंटन: सात्विक-चिराग का विजयी आगाज, ओपनिंग मैच में इंडोनेशियाई जोड़ी को दी मात

Last Updated:

Thailand Open Satwik-Chirag: भारतीय बैडमिंटन स्टार सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने थाईलैंड ओपन 2026 का जीत से आगाज किया है. इस जोड़ी ने पहले दौर में इंडोनेशिया के मोह पुत्रा एरवियांस्याह और बागास मौलाना को कड़े मुकाबले में हरा दिया. अब राउंड ऑफ 16 में उनका मुकाबला मलेशिया के ब्रायन जेरेमी गुंटिंग और मुहम्मद हैकल से होगा.

सात्विक-चिराग ने जीत से किया टूर्नामेंट का आगाज.

बैंकॉक. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की टॉप सीड जोड़ी ने थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स के पहले राउंड में इंडोनेशिया के मोह पुत्रा एरवियांस्याह और बागास मौलाना की जोड़ी को हराया. वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर पर मौजूद भारतीय जोड़ी ने 64 मिनट तक चले रोमांचक मैच को 21-19, 21-23, 21-10 से जीतकर अगले राउंड में जगह बना ली. भारतीय जोड़ी पहले गेम में एक समय 11-16 से पीछे थी लेकिन लगातार सात अंक जीतकर वापसी की.

इंडोनेशियाई खिलाड़ियों ने स्कोर 18-18 कर लिया, लेकिन सात्विक और चिराग ने दबाव में अच्छा खेल दिखाते हुए पहला गेम जीत लिया. दूसरा गेम काफी करीबी रहा. दोनों टीमों के बीच लंबी रैलियां हुईं और ब्रेक तक भारतीय खिलाड़ियों ने हल्की बढ़त बना ली थी. ब्रेक के बाद इंडोनेशियाई जोड़ी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 17-14 की बढ़त ले ली.

सात्विक और चिराग ने जोरदार वापसी की लेकिन यह गेम मामूली अंतर से हार गए जिससे मैच तीसरे और आखिरी गेम तक पहुंच गया. तीसरे गेम में सात्विक और चिराग पूरी तरह हावी रहे. उन्होंने शुरुआत से ही बढ़त बनाई और ब्रेक तक 11-5 से आगे हो गए. इसके बाद भारतीय जोड़ी ने मैच पर पकड़ बनाए रखी और आसानी से यह गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

अब भारतीय जोड़ी का अगला मुकाबला मलेशिया के ब्रायन जेरेमी गूंटिंग और मोहम्मद हैकाल से होगा. इससे पहले पुरुष सिंगल्स क्वालीफिकेशन में मलेशिया के ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ली जी जिया ने भारत के मानव चौधरी को 21-19, 21-18 से हराया. ली हाल ही में टखने और पीठ की चोट से उबरकर कोर्ट पर लौटे हैं. मिक्स्ड डबल्स क्वालीफिकेशन में भारत के एम जगलान और एल जगलान की जोड़ी को चीनी ताइपे के त्साई फू चेंग और सुंग यू ह्सुआन के खिलाफ 11-21, 18-21 से हार मिली. महिला सिंगल्स क्वालीफिकेशन में थाईलैंड की वाई केटकलिएंग ने भारत की ए शाहापुरकर को 21-5, 21-7 से हराया.

About the Author

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *