गाजियाबाद में ATM वैन लूटने वाले बदमाश एनकाउंटर में ढेर, फायरिंग में 3 पुलिसवाले भी जख्मी

Last Updated:

Ghaziabad Encounter : 27 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया है. जुबेर और समीर ने 6 मई को एटीएम वैन से लूटपाट की थी. 6 मई को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पेट्रोल पंप के सामने बदमाशों ने इंडिया वन एटीएम कैश वैन को निशाना बनाया था. घटना के बाद से पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार इनकी तलाश में जुटी थी. इस गिरोह में कुल छह लोग शामिल थे. मास्टरमाइंड जुबैर था.

इस केस में जुबेर और समीर कई दिन से फरार थे.

गाजियाबाद. यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. 27 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया है. जुबेर और समीर ने 6 मई को गाजियाबाद में एटीएम वैन लूटी थी. मुठभेड़ थाना वेव सिटी क्षेत्र में हुई. बदमाशों की फायरिंग में 3 पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं. घटना का मास्टरमाइंड जुबैर मुजफ्फरनगर निवासी बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि उसके ऊपर 1 लाख का इनाम घोषित था, जबकि उसका साथी समीर भी एक लाख का इनामी था. बदमाशों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं.

2 पहले पकड़े गए

6 मई को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पेट्रोल पंप के सामने बदमाशों ने इंडिया वन एटीएम कैश वैन को निशाना बनाया था. वारदात के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की और कैश लूटकर मौके से फरार हो गए थे. घटना के बाद से पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी. इससे पहले वेव सिटी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मोहम्मद कैफ निवासी प्रताप विहार और मोहम्मद रिजवान निवासी माता कॉलोनी को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 लाख 6 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो कार, एक तमंचा और कुल्हाड़ी बरामद की थी.

सभी पर इनाम

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में कुल छह लोग शामिल थे. मामले का मास्टरमाइंड जुबैर था. पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड ने बताया कि आज हुई मुठभेड़ में चार बदमाश पकड़े गए हैं, जिनमें से 2 की मौत हो गई है. चारों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम था. पुलिस इन्हें कई दिन से खोज रही थी. मृतकों की पहचान जुबैर अहमद पुत्र हाजी तौसीन निवासी सेक्टर-12 प्रताप विहार थाना विजयनगर गाजियाबाद और समीर खान पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी सेक्टर-12 प्रताप विहार थाना विजयनगर गाजियाबाद के रूप में हुई है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *