दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान, लगातार दूसरे दिन भी भारी बारिश, IMD की आ गई चेतावनी, 9 फ्लाइट डाइवर्ट

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान, लगातार दूसरे दिन भी भारी बारिश, IMD की चेतावनी

Last Updated:

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम को एक बार फिर तेज आंधी और बारिश आई है. मंगलवार को इसी समय तेज आंधी के साथ कुछ इलाकों में बारिश हुई थी. हालांकि, बारिश ज्यादा देर तक नहीं रही, मगर बारिश की वजह से मौसम में ठंडक आ गई. इसकी वजह से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली. बतातें चलें कि बुधवार की सुबह भी तेज आंधी और आसमान में हल्के बादलों ने मौसम में ठंढक बनाए रखा.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

IMD Warning Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को एक बार फिर से आंधी तूफान के साथ बारिश आई है. दिन में तेज-धूप की वजह से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है. दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों जैसे कि नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में बारिश की खबर है. तेज गरज और आंधी तूफान की वजह से मौसम विभाग ने वार्निंग जारी किया है. बता दें कि अभी आप ऑफिस से निकल रहे हैं, तो सावधानी जरूर बरतें.

मंगलवार को भी देर शाम दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी के साथ कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई थी. कुछ ही समय के लिए हुई बारिश की वजह से मौसम काफी सुहाना हो गया था. शानदार मौसम का दौर देर सुबह तक चलता रहा है. हालांकि, दिन चढ़ते ही धूप और तेज हवा से पूर्वा हवाओं से मौसम उमस भरा हो गया था. फिर, देर शाम को दिल्ली से लेकर आसपास की शहरों में तेज बारिश ने मौसम का रूख बदल दिया.

दिल्ली में मौसम विभाग की 13 मई के लिए वार्निंग.

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरे और तेज हवाएं चलीं. एनआई द्वारा शेयर की गई . ये वीडियो ओखला की हैं-

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *