Last Updated:
बिहार के बांका जिले में अवैध बालू खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने राजस्थान, दिल्ली, गुरुग्राम, पटना और बांका समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी की है. कार्रवाई के दौरान 2.92 करोड़ रुपये नकद, जमीन और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज सहित तमाम सबूत बरामद हुए हैं.
बालू खनन के मामले में ईडी ने राजस्थान से दिल्ली तक छापेमारी कर करोड़ों रुपए की बरामदगी की है.
Bihar Illegal Balu Khanan: बिहार के बांका जिले में अवैध बालू खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने राजस्थान, दिल्ली, गुरुग्राम, पटना और बांका समेत देशभर में 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. इस कार्रवाई के दौरान ईडी ने 2.92 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं. इसके अलावा कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी अपने कब्जे में लिए गए हैं.
ईडी की यह कार्रवाई महादेव एनक्लेव प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ की है. आरोप है कि कंपनी ने बिहार के बांका जिले में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया है. यह कंपनी का कंट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर के चंदक परिवार के पास है. इस मामले में अशोक चंदक और उनके बेटे राघव चंदक का नाम भी सामने आया है. ईडी के मुताबिक तलाशी अभियान के दौरान 2.92 करोड़ रुपये नकद के अलावा जमीनों की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज किए हैं.
- ईडी ने बैंक खातों से जुड़ी डिटेल, चेक, लोन एग्रीमेंट, निवेश से जुड़े रिकॉर्ड और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं. पैसों के लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग के नेटवर्क का पता लगाने के लिए इन सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है.
- उल्लेखनीय है कि इस मामले की शुरुआत बांका में दर्ज एक एफआईआर से हुई थी. महादेव एनक्लेव प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक मनोज पचीसिया पर आरोप है कि उन्होंने कई वर्षों तक बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया.
- जांच एजेंसियों का दावा है कि इस दौरान खनन विभाग को इसकी सही जानकारी नहीं दी गई या फिर इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई. जांच के दौरान ईडी ने आईआईटी पटना से बांका जिले के बालू घाटों का जियोस्पेशियल एनालिसिस भी कराया है.
- रिपोर्ट में दावा किया गया कि 2015-16 से 2022-23 के बीच कंपनी ने करीब 131 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की बालू का अवैध खनन किया है. इसके बाद यह रिपोर्ट बिहार स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन को भेजी गई.
अगस्त 2025 में दर्ज कराई गई थी एफआईआर
रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार के खान एवं भू-तत्व विभाग ने अगस्त 2025 में एक नई एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसकी जांच अभी जारी है.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…और पढ़ें
