Last Updated:
गाजियाबाद में केरला स्टोरी जैसा मामला सामने आया है. इसने सोशल मीडिया फ्रेंडशिप, धर्म परिवर्तन, निकाह, तलाक और हलाला जैसे मुद्दों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया. इंदौर की रहने वाली एक हिंदू युवती ने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद उसे प्यार, निकाह और धर्म परिवर्तन के जाल में फंसाया गया.
गाजियाबाद में केरला स्टोरी जैसा मामला.
गाजियाबाद: फेसबुक पर नवीन राणा नाम से रिक्वेस्ट आई. मैंने उसे एस्पेट कर ली… फिर मेरे साथ जो हुआ उसने मुझे पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है. मेरा 3 बार निकाह कराया, 2 बार हलाला कराया… इनका मन नहीं भरा तो 13 साल तक मेरे साथ शारीरिक, मानसिक और धार्मिक उत्पीड़न करते रहे… इंदौर से गाजियाबाद आई लड़की ने अपने साथ हुई खौफनाक आपबीती बताई. इसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए. पीड़िता की शिकायत पर गाज़ियाबाद के अंकुर विहार थाने में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. मुख्य आरोपी खालिद हुसैन गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.
यह है मामला
गाजियाबाद में केरला स्टोरी जैसा मामला सामने आया है. इसने सोशल मीडिया फ्रेंडशिप, धर्म परिवर्तन, निकाह, तलाक और हलाला जैसे मुद्दों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया. इंदौर की रहने वाली एक हिंदू युवती ने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद उसे प्यार, निकाह और धर्म परिवर्तन के जाल में फंसाया गया.
2012 में दिखाए सपने
2012 में इंदौर की रहने वाली बीबीए की एक छात्रा की दोस्ती फेसबुक पर नवीन राणा नाम के शख्स से हुई. नवीन ने खुद को हिंदू बताया और शादी के सपने दिखाने लगा. शुरू में तो सबकुछ अच्छा था. फिर शुरू हुई एक ऐसी खौफनाक कहानी, जिसे सुनकर रूह कांप जाए. पीड़िता का आरोप है कि उसे प्यार के जाल में फंसाकर पहले दिल्ली बुलाया. फिर मुजफ्फरनगर के एक मदरसे में ले गया, जहां पता चला कि नवीन राणा असल में नावेद है. नावेद एजेंट के तौर पर कार्य कर रहा था. पैसे लेकर वो हिंदू लड़कियों को फंसाता था.
अलग-अलग मदरसे में ले जाया गया
युवती का दावा है कि वहां उसे जबरन बुर्का पहनाया गया, धर्म परिवर्तन कराया गया, नमाज पढ़ने को कहा गया… उसे मदरसे में नमाज सिखाई गई जब नहीं सीखी तो मारपीट और यातनाएं दी गईं. पीड़िता के मुताबिक उसे अलग-अलग मदरसों और शहरों में ले जाया गया. बंधक बनाकर रखा गया. कई लोगों से जबरन निकाह कराए गए. आरोप है कि तलाक… हलाला… और दोबारा निकाह के नाम पर लगातार उसका शोषण किया गया.
पीड़िता ने बताया कि उसकी जैसी कई लड़की मदरसों में हैं. उनका धर्म परिवर्तन करवाकर उनका निकाह कराया जाता है. मौलाना कलीम सिद्दीकी समेत 16 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले में बलात्कार, जबरन धर्म परिवर्तन, अवैध निकाह, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है. युवती का कहना है कि 13 साल तक वह अलग-अलग जगहों पर प्रताड़ना झेलती रही. परिवार से संपर्क टूट गया… उसका सबसे पहले फोन छीन लिया गया. कई बार भागने की कोशिश भी नाकाम रही. आखिरकार, किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर गाजियाबाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर तक पहुंची. इसके बाद लोनी के अंकुर विहार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. पीड़िता का कहना है ऐसे ही कई लोनी में मदरसे है जिसमें धर्म परिवर्तन कराया जाता है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
