Last Updated:
नोएडा के सेक्टर-134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसायटी में एक महिला मरे हुए चूहे को टिश्यू और पॉलीथीन में पैक कर पुलिस चौकी ले गई जहां उसने अपने पड़ोसियों पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है.
मरा हुआ चूहा लेकर पुलिस चौकी पहुंची महिला
Noida :खबर उत्तर प्रदेश के नोएडा क्षेत्र का हैं जहां एक हाई प्रोफाइल सोसाइटी से बेहद ही अजीब ओ गरीब मामला सामने आया हैं जहां पड़ोसियों के बीच चल रहे विवाद ने पुलिस को भी चौका दिया हैं. जहां नॉएडा सेक्टर-134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसायटी में रहने वाली एक महिला मरा हुआ चूहा लेकर पुलिस चौकी पहुंच गई. वहीं महिला का आरोप है कि उसका पड़ोसी उसे मानसिक रूप से परेशान करने के लिए बार-बार उसके फ्लैट के बाहर मरे हुए चूहे फेंक रहा है
कई दिनों से चल रहा था विवाद
जानकारी के मुताबिक, महिला का अपने पड़ोसी से काफी समय से विवाद चल रहा है. महिला का कहना है कि इससे पहले भी उसने इन घटनाओं को नजरअंदाज किया, लेकिन जब लगातार उसके घर के बाहर मरे हुए चूहे मिलने लगे तो वह परेशान हो गई. इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत करने का फैसला लिया.
पॉलीथीन में पैक कर चौकी पहुंची महिला
बता दें कि शनिवार को महिला मरे हुए चूहे को टिश्यू और पॉलीथीन में पैक कर सेक्टर-129 पुलिस चौकी पहुंची. वहां उसने पुलिसकर्मियों को चूहा दिखाते हुए कहा कि यह पड़ोसी की हरकत का सबूत है. महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोसी जानबूझकर उसे डराने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की कोशिश कर रहा है. साथ ही महिला ने यह भी कहा कि वह जानवरों से लगाव रखती है और किसी जानवर को मारकर इस तरह फेंकना बेहद गलत है.
शिकायत सुनकर पुलिस भी रह गई दंग
हालांकि चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी इस अनोखी शिकायत को देखकर कुछ देर के लिए हैरान रह गए. वहीं मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी इस मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई. पुलिस ने महिला को समझाया कि कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत देना जरूरी है. जिसके बाद महिला को वापस भेज दिया गया.
सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज
घटना की खबर फैलते ही सोसायटी के व्हाट्सऐप ग्रुप्स और सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. कुछ लोगों ने इसे पड़ोसियों के विवाद की हद बताई, तो कुछ ने इसे मजाकिया अंदाज में ‘रैट वॉर’ नाम दे दिया तो वहीं कुछ ने इसे मानसिक उत्पीड़न की भी बात कहीं.
पड़ोसी ने आरोपों को बताया गलत
वहीं, महिला ने अपने जिस पड़ोसी पर आरोप लगाए हैं, उसने सभी आरोपों से इनकार किया है, फिलहाल मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद ही वहआगे की कार्रवाई की जाएगी.
About the Author
Shivani Gupta is a Media Professional with 3 years of experience in reporting, content writing and production. She has worked with reputed media organizations like News18, Hindustan Times, DEN Kashi and The L…और पढ़ें
