Last Updated:
Delhi Monday Metro Day: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अपील पर हर सोमवार मंडे मेट्रो डे शुरू किया गया है. सीएम की इस अपील को शहरवासियों ने कितना माना, जब इसकी पड़ताल की गई तो मिलाजुला असर दिखा. सड़कों पर गाड़ियां कुछ कम थीं. आने वाले हफ्तों में इसका अधिक प्रभाव दिखने की उम्मीद है.
दिल्ली. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हर सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में मंडे मेट्रो डे मनाने की घोषणा की थी. इसके तहत उन्होंने दिल्ली के अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों और नेताओं के साथ-साथ जनता से भी यह अपील की थी कि वे ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का इस्तेमाल करें या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करें. ऐसे में आज 18 मई है. दिल्ली में मंडे मेट्रो डे की आज से शुरुआत हो गई है. अब हर सोमवार को दिल्ली में मंडे मेट्रो डे मनाया जाएगा.
दिखा मिलाजुला असर
लेकिन मंडे मेट्रो डे का दिल्ली में कितना असर दिख रहा है, यही जानने के लिए जब लोकल 18 ने दिल्ली के नोएडा से लेकर दिल्ली तक के मेट्रो स्टेशन का जायजा लिया और इसके बाद दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक यानी आईटीओ पहुंचा, तो पाया कि फिलहाल मंडे मेट्रो डे का दिल्ली में मिलाजुला असर दिख रहा है. यानी लोग मेट्रो का इस्तेमाल पहले से ज्यादा कर रहे हैं, लेकिन सड़कों पर गाड़ियों की भी कमी नहीं है.
मेट्रो में सुबह के वक्त रही सबसे ज्यादा भीड़
नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाली मेट्रो, जो द्वारका सेक्टर 21 तक जाती है, उसमें काफी भीड़ नजर आई. सुबह से ही लोग मेट्रो का इस्तेमाल करते हुए दिखे और नोएडा समेत दिल्ली की कई सड़कों पर गाड़ियां भी अपेक्षाकृत कम नजर आईं. खासतौर पर इंडिया गेट के आसपास का इलाका, मयूर विहार, न्यू अशोक नगर, ग्रेटर कैलाश, डिफेंस कॉलोनी, पालम, नरेला और द्वारका समेत दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में कम गाड़ियां दिखाई दीं. लोगों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री की अपील को माना.
आईटीओ पर नजर आईं गाड़ियां
देश की राजधानी दिल्ली का सबसे व्यस्त इलाका आईटीओ माना जाता है. यहां पहले लंबा जाम लगता था और गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आती थीं. आज भी गाड़ियां नजर आईं, लेकिन वैसा भारी जाम आईटीओ के पास देखने को नहीं मिला, जैसा आम दिनों में देखने को मिलता है. यहां का ट्रैफिक चलता हुआ नजर आया.
यानी कह सकते हैं कि आईटीओ के पास गाड़ियों की कतारें तो दिखीं, लेकिन उतनी ज्यादा नहीं थीं जितनी आमतौर पर होती हैं. हालांकि एक्सपर्ट मानते हैं कि आज मंडे मेट्रो डे का पहला दिन था, इस वजह से ज्यादा लोग इस पर अमल नहीं कर पाए, लेकिन आने वाले सोमवार से इसका असर और ज्यादा देखने को मिल सकता है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
