Sonam Wangchuk Health Update: सोनम वांगचुक को पुलिस ले गई अस्‍पताल, जंतर-मंतर पर 20 दिनों से कर रहे थे भूख हड़ताल

होमताजा खबरदेश

सोनम वांगचुक को पुलिस ले गई अस्‍पताल, 20 दिनों से कर रहे थे भूख हड़ताल

Last Updated:

Sonam Wangchuk Health Update: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक तकरीबन 3 सप्‍ताह से भूख हड़ताल कर रहे थे. लंबे समय से अन्‍न का त्‍याग करने के चलते उनका स्‍वास्‍थ्‍य लगातार गिर रहा था. अब दिल्‍ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर उन्‍हें जंतर-मंतर से उठाकर अस्‍पताल में भर्ती कराया है.

जंतर-मंतर पर 20 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्‍पताल में भर्ती कराया है. (फोटो: Reuters)

Sonam Wangchuk Health Update: पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को अस्‍पताल ले जाया गया है. जंतर मंतर पर लंबे समय से हंगर स्‍ट्राइक करने के चलते सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी. उनका वजन 8 किलोग्राम से भी ज्‍यादा कम हो गया था. हालात ऐसे हो गए थे कि तकरीबन तीन सप्‍ताह तक अन्‍न त्‍याग करने के चलते मांसपेशियां तक कमजोर होने लगी थीं. हालांकि, डॉक्‍टरों की टीम उनके स्‍वास्‍थ्‍य पर लगातार नजरें बनाए हुए थी. अब आखिरकार पुलिस ने उनके गिरते स्‍वास्‍थ्‍य को देखते हुए उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया है.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *