रुतुराज गायकवाड़ ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

होमखेलक्रिकेट

रुतुराज गायकवाड़ ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

Last Updated:

Ruturaj Gaikwad Unwanted Record: रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए 20 से ज़्यादा गेंदें खेलीं, लेकिन अपनी पारी में एक भी चौका या छक्का नहीं लगा सके. सोमवार को चेपॉक के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वह 21 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए.

रुतुराज गायकवाड़ के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से हरा दिया. जीत से हैदराबाद की टीम ने प्लेऑफ में जगह बना ली. अपने साथ हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस का भी प्लेऑफ का टिकट पक्का कर दिया. दूसरी ओर, सीएसके की प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. चेन्नई को अब अपना आखिरी लीग मुकाबला जीतना होगा. इसके अलावा बाकी टीमों के नतीजे ही सीएसके की टॉप-4 में की किस्मत तय करेंगे. चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में एक अनचाहा रिकॉर्ड नाम कर लिया, जो इससे पहले आईपीएल में किसी भी कप्तान के नाम नहीं था.

दरअसल, रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए 20 से ज्यादा गेंदें खेलीं, लेकिन अपनी पारी में एक भी चौका या छक्का नहीं लगा सके. एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वह 21 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए. आईपीएल में रुतुराज से पहले सात अन्य ओपनर ऐसा कर चुके हैं.

डेविड वॉर्नर: 2019 में हैदराबाद के लिए (32 गेंदों में 37 रन), मनीष पांडे: 2013 में पुणे वॉरियर्स के लिए (53 गेंदों में 29 रन), शिखर धवन: 2011 में डेक्कन चार्जर्स के लिए (19 गेंदों में 27 रन), माइकल हसी: 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए (15 गेंदों में 26 रन), क्रिस गेल: 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए (42 गेंदों में 24 रन), मनविंदर बिस्ला: 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए (9 गेंदों में 22 रन) इस लिस्ट में शामिल हैं.

इनके अलावा स्टीव स्मिथ, एमएस धोनी (दो बार), रोहित शर्मा, अक्षर पटेल और एडन मार्करम जैसे कई अन्य कप्तानों ने भी बिना चौके-छक्के की ऐसी पारियां खेली हैं. हालांकि, गायकवाड़ इतिहास के पहले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने ओपनिंग (पारी की शुरुआत) करते हुए यह अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया.

पावरप्ले में सबसे कम स्ट्राइक रेट
रुतुराज गायकवाड़ का आईपीएल 2026 में कम से कम 100 गेंदों का सामना करते हुए पावरप्ले में सबसे कम स्ट्राइक रेट है. उन्होंने 124.6 के स्ट्राइक रेट से 182 रन बनाए हैं. उनके बाद अंगकृष रघुवंशी (126.5 के स्ट्राइक रेट से 129 रन), अजिंक्य रहाणे (127 के स्ट्राइक रेट से 123 रन) और साई सुदर्शन (144.4 के स्ट्राइक रेट से 270 रन) हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *