Last Updated:
Nitish Kumar Maybe Named I.N.D.I.A Convener: सोनिया गांधी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) की 11 सदस्यीय समन्वय समिति के अध्यक्ष और संयोजक के रूप में नामित किए जाने की उम्मीद है. 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक होने वाली है. इसमें नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की घोषणा की जा सकती है.
नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का संयोजक बनाया जा सकता है. (Image:PTI)
Nitish Kumar Maybe Named I.N.D.I.A Convener: इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) की अगली दो दिनों की बैठक मुंबई में होने जा रही है. जिसमें 11 सदस्यीय समन्वय समिति के अध्यक्ष और संयोजक के रूप में कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को नामित किए जाने की उम्मीद है. 2024 के लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election 2024) में भाजपा (BJP) की अगुवाई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए (NDA) से मुकाबला करने की योजना तैयार करने के लिए 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक होने वाली है. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के महा- गठबंधन के सूत्रों ने कहा कि ‘इंडिया’ के सभी प्रमुख सहयोगियों के बड़े नेता और कांग्रेस नेतृत्व संयोजक के रूप में नीतीश कुमार के नाम पर राजी हो गए हैं. मुंबई बैठक में इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी.
बिहार के महा- गठबंधन के सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस के सभी बड़े नेता चाहते हैं कि समन्वय समिति का नेतृत्व सोनिया गांधी करें. वह यूपीए की अध्यक्ष थीं. महा- गठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को बताया कि या तो सोनिया या उनके जरिये तय किया गया कोई शख्स समन्वय समिति का प्रमुख होगा. सोनिया गांधी से इस बारे में अंतिम फैसला लेने का अनुरोध किया गया है. 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक के तुरंत बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा था कि मुंबई में अगली बैठक में 11 सदस्यीय समन्वय समिति का चुनाव किया जाएगा.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
