1 कीड़ा 18000 रुपये! दिल्ली के लड़के ने शुरू किया अनोखा बिजनेस, इन्फ्लुएंसर्स भी हुए हैं दीवाने

होमताजा खबरDelhi

1 कीड़ा 18000 रुपये! दिल्ली के लड़के ने शुरू किया अनोखा बिजनेस

Last Updated:

Business Ideas: दिल्ली के 21 वर्षीय एथन अजीब कीड़े मकोड़े और एग्जॉटिक एनिमल्स पालकर व बेचकर कमाई कर रहे हैं. उन्होंने 1 मकड़ी 18000 में बेची है. बता दें कि उनके इंस्टाग्राम पेज डेन ऑफ दिल्ली पर 16000 फॉलोअर्स हैं.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कई अजब-गजब गजब चीजें आए दिन होती रहती हैं, जिसमें दिल्ली में रहने वाले लोग कभी-कभी खुद भी शामिल होते हैं. ऐसी ही एक चीज में दिल्ली का एक लड़का शामिल है, जिसकी उम्र मात्र 21 साल है और जिसका नाम एथन है. हम आपको बता दें कि यह लड़का अजीब तरह के कीड़े मकोड़े बेचकर पैसे कमाता है. यही वजह है कि अजब-गजब तरह का वह बिजनेस करके चर्चा में भी है. आइए आपको इस लड़के की पूरी कहानी के बारे में बताते हैं.

पार्क में खेलते थे तितलियों के साथ

एथन से जब लोकल 18 की टीम ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही अकेले रहे हैं. क्योंकि उनके माता-पिता कामकाज पर चले जाते थे और वह स्कूल से आकर अकेले होते थे. क्योंकि उनका कोई भाई-बहन भी नहीं था और वह किसी से बात भी नहीं कर पाते थे और ज्यादा दोस्त भी नहीं बना पाते थे. इसलिए उनका कहना था कि वह घर के पास ही पार्क में चले जाते थे और वहां पर जाकर वह तितलियों से खेलते थे.

एथन ने बताया कि यही शौक उनका आगे जाकर पिछले 5 साल पहले ऐसा बदला की. उन्होंने अलग-अलग तरह के जानवर पालना शुरू किया. उनका कहना था कि इन सब जानवरों को, जिनमें मकड़ी, टिड्डे और अन्य कई तरह की चीज़ें हैं, जिसे लोग कीड़े मकोड़े कहते हैं, लेकिन इन्हें अब न्यू वर्ल्ड में एग्जॉटिक एनिमल्स कहा जाता है.

18000 में बेची एक मकड़ी

एथन ने बताया कि इस समय पूरी दुनिया में और भारत में भी यह एग्जॉटिक एनिमल्स जिसमें मकड़ी की अलग-अलग प्रजातियां और कई कुछ और चीजें आती हैं. उन्हें पालने और खरीदने का काफी ज्यादा ट्रेंड है. उनका कहना था कि उन्होंने हाल ही में एक शख्स को 18000 रुपए की एक मकड़ी बची है. उन्होंने यह भी कहा कि इन्हीं सब एग्जॉटिक एनिमल्स की वीडियो और तस्वीरें डाल डालकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक डेन ऑफ दिल्ली नाम का एक पेज भी बनाया है, जिसमें अब कम से कम उनके 16000 फॉलोअर्स हो चुके हैं.

जागरूकता के लिए किया था शुरू

एथन ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले जब एग्जॉटिक एनिमल्स को पालना शुरू किया. उन्होंने इसके बारे में सोशल मीडिया पर डालना शुरू किया. ताकि लोगों में जागरूकता फैले, उनका कहना था कि लोग इन्हें कीड़ा मकोड़ा समझते हैं और कभी उनसे नफरत करते हैं और कभी यदि यह पास आ जाए तो इन्हें मार भी देते हैं. इसलिए उनका कहना था कि उन्होंने इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इन्हें पालना शुरू किया और इसके बारे में सोशल मीडिया पर डालना शुरू किया था. उनका यह भी कहना था कि अब तो कई बड़े इनफ्लुएंसर्स भी उनसे यह एग्जॉटिक एनिमल्स खरीद चुके हैं.  वह उनके साथ कई तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *