यमुना किनारे बनेगा 31 KM एलिवेटेड एक्सप्रेसवे, नोएडा एयरपोर्ट तक अब नहीं होगा जाम का झाम

Last Updated:

Pushta Road Expressway: एनएचआईए यमुना पुश्ता रोड के किनारे 31 किमी लंबा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाने जा रहा है. यह एलिवेटेड एक्‍सप्रेसवे ओखला बैराज से ग्रेटर नोएडा के Chi-IV तक जाएगा. यह नया कॉरिडोर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने का नया रास्‍ता होगा.

एनएचआईए यमुना के साथ-साथ 31किमी लंबा कॉरिडोर बनाने जा रहा है.

Noida Airport Yamuna Pushta Expressway: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने में पैसेंजर्स को किसी तरह की कोई दिक्‍कत ना हो, इसके लिए हर संभव इंतजाम किए जा रहे हैं. नए इंतजाम के तहत जल्द ही यमुना पुश्ता रोड के किनारे 31 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा. यह एलिवेटेड एक्‍सप्रेसवे पूर्वी दिल्ली के ओखला बैराज से शुरू होगा और ग्रेटर नोएडा के ची-4 इलाके से जोड़ेगा. इस प्रोजेक्‍ट को पूरा करने का जिम्‍मा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने अपने हाथों में लिया है. संभावना जताई जा रही है कि इस एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाने का काम अगले दो वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा.

  1. खास बात यह है कि यह एलिवेटेड एक्सप्रेसवे खासतौर पर जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले पैसेंजर्स के लिए मददगार साबित होगा. माना जा रहा है कि नोएडा एयरपोर्ट से हर साल करीब 1.2 करोड़ पैसेंजर यात्रा करेंगे.
  2. ऐसे में दिल्‍ली से नोएडा और ग्रेटर नोएडा होते हुए एयरपोर्ट जाने वाली मौजूदा सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ सकता है. ऐसे में, पैसेंजर्स की सहूलितय के लिए इस नए एलिवेटेड रोड़ को बनाने का फैसला किया गया है.
  3. पहले इस प्रोजेक्‍ट को पूरा करने की जिम्मेदारी एनएचएआई के साथ उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) को दी गई थी. UPEIDA और सिंचाई विभाग ने मिलकर यमुना पुश्ता रोड का निरीक्षण भी किया था.
  4. दोनों एजेंसियों ने उस समय मौजूदा सड़क को चौड़ा कर 10 लेन का कॉरिडोर बनाने का प्रोजेक्‍ट तैयार किया था. लेकिन, बाद में एनएचआईए ने प्रॉसेस में देरी का हवाला देकर प्रोजेक्‍ट से दूरी बना ली थी.
  5. पिछले साल जुलाई में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भरोसा दिया था कि एनएचएआई इस प्रोजेक्‍ट को आगे बढ़ाएगा. जिसके बाद, इस प्रोजेक्‍ट पर जमीनी स्‍तर पर काम शुरू हो गया.

इन इलाकों से होकर गुजरेगा एलिवेटेड एक्‍सप्रेसवे
नोएडा प्राधिकरण के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, एनएचएआई ने प्रोजेक्‍ट को पूरा करने की जिम्‍मेदारी अपने हाथ में ले ली है. यह एलिवेटेड एक्सप्रेसवे आठ लेन का होगा. इसमें रास्ते में तीन बड़े लूप भी बनाए जाएंगे, ताकि आसपास के इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके. यह एलिवेटेड रोड सेक्टर-94 स्थित ओखला बैराज के पास से शुरू होगी. इसके बाद यह यमुना पुश्‍ता के साथ-साथ चलेगी. साथ ही, यह रोड़ सेक्टर-95, 125, 126, 127, 128, 129, 130, 131, 132, 133, 134 और 135 के पास से गुजरेगी. इस पूरे इलाके में कई कॉर्पोरेट ऑफिस, शैक्षणिक संस्थान और बड़ी रिहायशी सोसायटियां मौजूद हैं. आगे जाकर यह सड़क यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगी.

एनएचआईए ने शुरू किया डीपीआर तैयार करने का काम
इस बीच NHAI का कंसल्टेंट विस्तृत प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर रहा है. वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण जमीन अधिग्रहण के काम को पूरा करने में जुटे हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोजेक्‍ट को 5.5 किलोमीटर लंबे चिल्ला एलिवेटेड कॉरिडोर और महामाया फ्लाईओवर से पुश्ता रोड को जोड़ने वाला 1.4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड लिंक रोड़ को भी जोड़ा जाएगा. तीनों प्रोजेक्‍ट पूरा होने के बाद दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट के बीच हाई-स्पीड कॉरिडोर देने का काम करेंगी.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *