Last Updated:
Rishabh Pants on LSG Defeat: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल 2026 बहुत ही खराब रहा. लखनऊ को उसके 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 विकेट से करारी हार मिली. मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी से राजस्थान ने आसानी से लक्ष्य को हासिल किया.
ऋषभ पंत ने पोस्ट मैच में किया अपशब्द भाषा का प्रयोग
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में देखा जाता है. ऐसे में मैच के दौरान आप जो भी करते या कहते हैं वह किसी से बच नहीं सकता है. यही कारण है कि खिलाड़ी को हमेशा सोच समझकर कुछ करना या फिर बोलना चाहिए, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में मिली हार के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कुछ ऐसा कहा जिसके कारण वह ट्रोल होने लगे हैं.
दरअसल, पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बातचीत के दौरान हार से झल्लाए पंत ने अपनी टीम की तारीफ में गलती से अपशब्द का प्रयोग कर दिया. पंत ने इस दौरान कहा कि हमारे लिए परिणाम चाहे जो भी, लेकिन हम एक अच्छी टीम है. इस बात को कहने के दौरान ही पंत ने अंग्रेजी में अबशब्द कह दिया. उनके इस एक शब्द को लेकर अब बवाल मच रहा है और ये कहा जा रहा है कि पंत जेंटलमैन गेम में अपनी मर्यादा को भूल गए.
