Ghaziabad Pacific Mall Fire: गाजियाबाद के पैसेफिक मॉल में भीषण आग, थिएटर के प्रोजेक्टर रूम से उठी चिंगारी

Last Updated:

गाजियाबाद के लिंक रोड़ थाना क्षेत्र के कौशांबी-आनंद विहार बॉर्डर पर स्थित पैसेफिक मॉल में भीषण आग लग गई है. आग लगने की सूचना मिलने के बाद आदा दर्जन गाड़ियों के साथ दमकल विभाग के कर्मी पहुंचे हुए हैं और आग बुझाने की कड़ी मशक्कत करते रहे हैं.

गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में भीषण आग.

गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद में स्थित पैसेफिक मॉल में भीषण आग लग गई है. आग पैसेफिक मॉल में स्थित सिनेमाघर के प्रोजेक्टर रूम में लगी है. आग लगने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने आग बुझानी शुरू की. लिंक रोड़ थाना क्षेत्र के कौशांबी आनंद विहार बॉर्डर पर स्थित पैसेफिक मॉल की घटना है.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *