Last Updated:
Ebola Alert News- IGI एयरपोर्ट पर इबोला को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. अफ्रीकी देशों से आने वालों की कड़ी स्क्रीनिंग की जाएगी. किसी भी पैसेंजर में संदिग्ध लक्षण दिखने पर तुरंत हेल्थ डेस्क से संपर्क की अपील की गयी है. जिससे किसी भी संभावित संक्रमण को भारत में फैलने से पहले रोका जा सके.
विदेश से आने वाले पैसेंजरों में लक्षण दिखने पर पैसेंजरों की जांच की जाएगी.
नई दिल्ली. आईजीआई एयरपोर्ट में इबोला वायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. एयरपोर्ट अथारिटी और स्वास्थ्य विभाग ने इंटरनेशनल पैसेंजर के लिए विशेष हेल्थ एडवाइजरी जारी की है. खासतौर पर अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों की निगरानी बढ़ा दी गई है, जिससे किसी भी संभावित संक्रमण को भारत में फैलने से पहले रोका जा सके.
एयरपोर्ट अथारिटी के अनुसार कांगो, यूगांडा, दक्षिणी सूडान जैसे देशों से भारत आ रहे या वहां से ट्रांजिट होकर दिल्ली पहुंच पैसेंजरों के लिए यह एडवाइजरी लागू की गयी है. एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग को और सख्त कर दिया गया है. अथारिटी के अनुसार यदि किसी यात्री में बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, दस्त, गले में खराश या शरीर से ब्लीडिंग जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो उन्हें तुरंत एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर या हेल्थ डेस्क से संपर्क करने को कहा गया है.
शक होने पर तुरंत करे संपर्क
एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि यदि किसी पैसेंजर को शक है कि वह इबोला संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया है, तो उसे इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करने से पहले ही स्वास्थ्य अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी होगी.
यात्रा के बाद भी अलर्ट
स्वास्थ्य विभाग ने पैसेंजर को यात्रा के बाद भी सतर्क रहने की सलाह दी है. अधिकारियों का कहना है कि इबोला के लक्षण संक्रमण के 2 से 21 दिनों के भीतर सामने आ सकते हैं. ऐसे में अगर यात्रा के 21 दिनों के भीतर कोई लक्षण डेवलप होते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर अपनी ट्रैवल हिस्ट्री बताए.
कोविड की तरह नहीं फैसला
इबोला एक गंभीर और कई मामलों में जानलेवा वायरल बीमारी मानी जाती है. यह संक्रमित व्यक्ति के खून, शरीर के द्रव, संक्रमित वस्तुओं या कुछ जानवरों के संपर्क से फैलता है. हालांकि यह कोविड-19 की तरह हवा के जरिए सामान्य रूप से नहीं फैलता. एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा उपायों में पूरा सहयोग करने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि समय रहते सतर्कता और जांच से ही संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
