Last Updated:
दिल्ली में सस्ती धर्मशालाएं, आरएस लक्ष्मी नारायण, खंडेलवाल, झब्बान लाल, सिंधी पंचायत और पारसी धर्मशाला में 240 से 2350 रुपये तक के कमरे, ज्यादातर में खाना बाहर से.
गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप भी देश की राजधानी दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं अपने पूरे परिवार के साथ, लेकिन आपका बजट कम है तो आपको किसी होटल में ठहरने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. बल्कि दिल्ली में मौजूद है कई ऐसी धर्मशालाएं, जहां पर सस्ते में आपको बेहतरीन सुविधाएं मिलती हैं. यहां की प्रभा धर्मशाला जो कि लाल किले के बेहद करीब स्थित है. यह धर्मशाला लाल किले के पास है. ऐसे में आप यहां पर ठहर कर धर्मशाला से भी लाल किले का दीदार कर सकते हैं. यहां पर एयर कंडीशनर वाले कमरों की कीमत 1700 रुपए है और यहां पर डबल बेड वाले कमरे हैं. कूलर वाले कमरों की कीमत यानी बिना एयर कंडीशन वाले कमरे की कीमत 1200 रुपए से लेकर 1500 रुपए तक है. यह किराया प्रतिदिन के हिसाब से है. खाना आपको यहां पर बाहर से ही मंगाना होगा.
दिल्ली में एक और धर्मशाला काफी मशहूर है, जिसका नाम है झब्बान लाल धर्मशाला. इस धर्मशाला में रुकने की एक खासियत यह है कि यहां पर सिंगल कमरा यानी सिंगल बेड का कमरा सिर्फ 240 रुपए में मिल जाता है. इसमें पंखा होता है. एयर कंडीशनर नहीं होता है. इस धर्मशाला में सिर्फ सबसे बड़ी कमी है कि यहां पर आपको अलग बाथरूम और टॉयलेट नहीं मिलेंगे. यानी कमरे में अटैच वॉशरूम और टॉयलेट नहीं मिलेगा. यहां पर कॉमन टॉयलेट और बाथरूम हैं. यह धर्मशाला सदर बाजार के पास स्थित है.
पांचवी धर्मशाला जो बेस्ट मानी जाती है और बेहद सस्ती है इसका नाम है सिंधी पंचायत धर्मशाला. यह भी चांदनी चौक चर्च रोड पर ही स्थित है. प्राचीन धर्मशाला है और सबसे खास बात यह है कि यहां पर आपको एयर कंडीशनर वाले कमरे सिर्फ 700 रुपए में मिल जाएंगे. 700 रुपए प्रतिदिन का किराया होगा और आपको अपना आधार कार्ड की फोटो कॉपी देनी होगी. समय की बात करें तो यहां पर आने का समय सुबह के 6:00 से लेकर रात के 10:00 तक का है. रात 10:00 से लेकर के सुबह के 6:00 के बीच यहां पर कोई नहीं आ सकता. क्योंकि यह धर्मशाला का नियम है. अगर आप यहां ठहरना चाहते हैं तो सुबह 6 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक कभी भी जा सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पहली धर्मशाला है आरएस लक्ष्मी नारायण धर्मशाला जो की चर्च मिशन रोड चांदनी चौक में मौजूद है. यह बेहद पुरानी धर्मशाला है. यहां पर एयर कंडीशनर कमरों की जो कीमत है ,वो 1500 रुपए है, जबकि बिना एयर कंडीशनर के कमरों की कीमत 800 रुपए से लेकर 900 रुपए तक है. यह कीमत प्रतिदिन के हिसाब से है. आप चाहें तो धर्मशाला का खाना खाएं या फिर बाहर से भी खाना मंगा सकते हैं. धर्मशाला में ठहरने के लिए आपको एक आधार कार्ड की फोटो कॉपी देनी होगी. चांदनी चौक के करीब होने की वजह से पूरा पुराना दिल्ली आप इस धर्मशाला में ठहरकर घूम सकते हैं. यानी आप पैदल भी चांदनी चौक समेत आसपास के इलाकों को घूम सकते हैं. आपको कोई भी ऑटो टैक्सी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
तीसरी जो धर्मशाला है वह पहाड़गंज में स्थित है. यानी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बेहद करीब आपको बेस्ट और सस्ती धर्मशाला मिलेगी. जिसका नाम है खंडेलवाल धर्मशाला है. यहां पर 21 कमरे हैं. आठ एयर कंडीशनर वाले कमरे हैं. जबकि 13 बिना एयर कंडीशनर वाले कमरे हैं. ऑनलाइन बुकिंग भी आप यहां पर कर सकते हैं. कीमत की बात करें तो यहां पर एयर कंडीशनर वाले कमरों की कीमत 900 रुपए है और बिना एयर कंडीशनर वाले कमरों कीमत 450 रुपए है. खाना यहां पर आपको बाहर से ही ऑर्डर करना होगा.
चौथी धर्मशाला की बात करें तो यहां पर दिल्ली पारसी धर्मशाला है लेकिन यह धर्मशाला थोड़ी महंगी है. यह धर्मशाला बहादुर शाह जफर रोड पर स्थित है. महंगी होने के साथ-साथ इस धर्मशाला की खासियत यह है कि यहां पर आपको खाना धर्मशाला के अंदर ही मिलेगा. यहां पर एयर कंडीशनर वाले ही कमरे हैं, जिनकी कीमत 2350 रुपए है. यहां बिना एयर कंडीशनर वाले कमरों की उपलब्धता नहीं है. 2350 रुपए का किराया प्रतिदिन का है.
