दिल्‍ली-NCR में 14 साल बाद निकला ‘सूरज का सातवां घोड़ा’, 7 दिनों तक हीटवेव, कूलर-AC ऑन कर घर में हो जाओ कैद

होमताजा खबरDelhi

दिल्‍ली-NCR में 14 साल बाद निकला ‘सूरज का सातवां घोड़ा’,7 दिनों तक रहें ‘कैद’

Last Updated:

Aaj Ka Mausam- दिल्‍ली-एनसीआर में 14 साल बाद सबसे गर्मी दर्ज की गयी है. IMD के अनुसार गुरुवार रात सबसे गर्म रहा है. इसके साथ ही शुक्रवार को भी मौसम बेहद गर्म रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

दिल्‍ली-एनसीआर में अगले सात दिनों तक चलेगी हीटवेव.

नई दिल्ली. दिल्‍ली-एनसीआर में 14 साल बाद सबसे गर्मी दर्ज की गयी है. IMD के अनुसार गुरुवार रात सबसे गर्म रहा है. इसके साथ ही शुक्रवार को भी मौसम बेहद गर्म रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिनभर आसमान साफ रहेगा, जिससे तेज धूप और गर्म हवाओं का असर और बढ़ सकता है.

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 27 मई 2012 के बाद 21 मई की रात सबसे ज्‍यादा गर्म रहा. इस तरह दिल्‍ली एनसीआर वालों को 14 साल बाद इतनी गर्मी झेलनी पड़ी है. आईएमडी ने दिल्ली और एनसीआर में अगले सात दिनों तक हीटवेव जारी रहेगी, इस वजह से ओरेंज अलर्ट जारी किया है.

रात में भी राहत नहीं

इसके साथ ही कुछ स्थानों पर रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और ‘वॉर्म नाइट कंडीशन’ यानी गर्म रात जैसी हालात देखने को मिल सकते हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि साफ आसमान और लगातार चल रही गर्म हवाओं के कारण तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना रहेगा.

तापमान 46 डिग्री के आसपास रहेगा

मौमस विभाग के अनुसार फिलहाल दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं. अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य संबंधी सलाहों का पालन करने की जरूरत है

सुबह से ही सूरज तपा रहा है

शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया. लोग जब सोकर उठे तो धूप तेज दिखी. इस वजह से सुबह से गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया. लोग परेशान दिखे.

मौमस विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. विभाग के अनुसार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचना चाहिए. पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को ढककर रखें. बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि हीटवेव का असर उनके स्वास्थ्य पर ज्यादा पड़ सकता है.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *