Last Updated:
Ghaziabad Latest News: गाजियाबाद के प्रताप नगर इलाके में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर से लगी आग ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. आग मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बने एक कमरे में लगी, जिसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं.
गाजियाबाद में लगी आग.
गाजियाबाद: यूपी में गाजियाबाद के प्रताप नगर इलाके में गैस सिलेंडर से लगी आग ने हड़कंप मचा दिया. आग मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बने एक कमरे में लगी, जिसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हादसे में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला आंशिक रूप से झुलस गई, जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.
गाजियाबाद कमिश्नरेट के कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रताप नगर, पुलिस लाइन के पास बुधवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर से आग लग गई. सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोतवाली, कलेक्ट्रेट फायर स्टेशन और एफक्यूआरवी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में फायर सर्विस की टीम ने होज पाइप और होज रील की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया.
दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. इस घटना में मकान में मौजूद 80 वर्षीय विमला देवी आंशिक रूप से झुलस गईं. स्थानीय पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार जारी है. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. समय पर दमकल विभाग के पहुंचने से आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया और बड़ा नुकसान होने से बच गया.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें
