Last Updated:
Exclusive Interview Neetu Singh: एसएससी पेपर लीक पर देशभर के स्टूडेंट में गुस्सा है. हालांकि एसटीएफ ने कई आरोपियों की गिरफ्तारी की है. ऐसे में दिल्ली की मशहूर अंग्रेजी की एक्सपर्ट और एसएससी एजुकेटर नीतू सिंह ने धांधली पर खुलकर लोकल 18 से बातचीत की. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
नई दिल्ली: SSC यानी (Staff Selection Commission) की परीक्षा में धांधली और पेपर लीक का मामला इन दिनों देशभर में आग की तरह फैल चुका है. चारों ओर स्टूडेंट में एसएससी पेपर धांधली को लेकर गुस्सा साफ तौर पर सामने आ रहा है. एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को पकड़ा भी है. ऐसे में देश की जानी-मानी एसएससी एजुकेटर और एसएससी की कई सालों से तैयारी करवा रही और सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स का मशहूर चेहरा नीतू सिंह से लोकल 18 की टीम ने बातचीत की. बता दें कि नीतू सिंह का केडी लाइव (KD Live) नाम से एसएससी की तैयारी करवाने का संस्थान भी चलता है.
नीतू सिंह की दिल्ली में एक नहीं, बल्कि कई ब्रांच हैं. जहां पर बड़ी तादाद में स्टूडेंट एसएससी की तैयारी कर रहे हैं. लोकल 18 से खास बातचीत में नीतू सिंह ने बताया कि एसएससी पेपर में धांधली और पेपर लीक का मामला सामने आ चुका है. एसटीएफ इस पर कार्रवाई कर रही है. इस तरह से मामला सामने आया है कि जो पेपर करवाने वाली कंपनी है, उसके ही कुछ अधिकारी और कर्मचारी इसमें मिले हुए हैं, लेकिन पूरा मामला अभी जांच का विषय है. यह खुलासा समय पर हो गया, यह अच्छी बात है. पूरी जांच में अभी कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं, लेकिन इस तरह से पेपर का लीक होना हमारे देश और युवाओं के लिए बिल्कुल सही नहीं है.
फ्रेशर्स एसएससी की इस तरह करें तैयारी
नीतू सिंह ने बताया कि अगर फ्रेशर्स एसएससी की तैयारी कर रहे हैं यानी पहली बार कोई एसएससी परीक्षा की तैयारी करने जा रहे हैं तो उन्हें इंग्लिश और मैथ पर ज्यादा ध्यान देना होगा. इंग्लिश और मैथ अच्छी हो जाए तो उसके बाद जीएस यानी जनरल स्टडी पर भी फोकस करें. इन तीन प्रमुख विषय को अपने साथ लेकर चलें. इसके अलावा ऑनलाइन नोट्स बनाएं, खास तौर पर वन लाइनर नोट्स बनाएंगे तो आपके लिए काफी फायदेमंद होगा. इन तीन विषयों की पकड़ मजबूत करने के बाद रीजनिंग पर भी अपना फोकस करें. यह चार विषय ऐसे हैं जो एसएससी में बहुत जरूरी हैं और यही आपको परीक्षा पास करवाने में मदद करते हैं.
सिलेबस देखकर ना हों परेशान
नीतू सिंह ने कहा कि अक्सर एसएससी की तैयारी करने वाले जो स्टूडेंट होते हैं. वो सिलेबस देख कर कन्फ्यूज्ड हो जाते हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि सिलेबस बहुत बड़ा है, लेकिन जब कोई उनकी कोचिंग में आता है या अगर किसी भी स्टूडेंट को सही दिशा में निर्देश मिल जाता है या मार्गदर्शन मिल जाता है तो उसे बता दिया जाता है कि किस सिलेबस में कितना पढ़ना है. जैसे इंग्लिश में सबसे ज्यादा सवाल कौन से टॉपिक से पूछे जाते हैं. मैथ में सबसे ज्यादा किस तरह के सवाल आते हैं. जीएस और रीजनिंग में किस तरह की तैयारी करनी है. इस तरह से बड़े से बड़े सिलेबस को भी छोटा करके और महत्वपूर्ण चीजों पर फोकस कराकर स्टूडेंट को एसएससी के लिए तैयार किया जाता है.
फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ख्याल
नीतू सिंह ने यह भी बताया कि एसएससी का फॉर्म भरते समय भी स्टूडेंट कई बार गलती कर जाते हैं. उन्हें यह गलती नहीं करनी है. अगर आप साइन भी कर रहे हैं तो हस्ताक्षर करते समय भी बहुत ध्यान दें, तभी आप एसएससी का फॉर्म सही तरीके से भर पाएंगे.
उन्होंने बताया कि एसएससी (SSC) की हालिया 2026 की सिलेक्शन प्रक्रिया (विशेषकर CGL) में ‘फिक्स्ड’ (Fixed) और ‘फ्लोट’ (Float/Sliding) एक नया स्लाइडिंग मैकेनिज्म (Sliding Mechanism) है, जिसका उपयोग डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद पोस्ट अलॉटमेंट के लिए किया जा रहा है. ऐसे में बहुत ध्यान से इसे भरें, ताकि कोई गलती आपसे ना हो. इन बातों का ख्याल रखेंगे फॉर्म भरते समय तो यकीनन आपका फॉर्म रिजेक्ट नहीं होगा.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
