महिला मित्र के साथ रेस्‍त्रां में था साहिल, तभी बाइक से पहुंचे 3 युवक, धांय-धांय… जान की खातिर गिड़गिड़ाती रही युवती, तभी…

होमताजा खबरDelhi

महिला मित्र के साथ रेस्‍त्रां में था साहिल, तभी बाइक से पहुंचे 3 युवक, धांय-धांय… जान की खातिर गिड़गिड़ाती रही युवती, तभी…

Last Updated:

दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में मंगलवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक रेस्‍त्रां के अंदर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई. घायल युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है, जो अपनी महिला मित्र के साथ खाना खाने पहुंचा था. गोली लगने के बाद साहिल मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा, जबकि उसके साथ मौजूद युवती जान बचाने की गुहार लगाती रही.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, साहिल अपनी महिला मित्र के साथ रेस्‍त्रां में बैठा हुआ था. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे. बताया जा रहा है कि पहले उनकी साहिल से कहासुनी हुई और फिर अचानक एक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी. रेस्‍त्रां में गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे.

बताया जा रहा है कि युवती लगातार हमलावरों से साहिल को छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी. फायरिंग के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए. गोली साहिल के सिर में लगी है और उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. घटना के तुरंत बाद युवती ने पुलिस को कॉल किया और घायल साहिल को अस्पताल पहुंचाया.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार आरोपियों की पहचान की जा सके. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *